Road rage in Arrah clash over mobile in Darbhanga tensions in Bihar amid Amit Shah's visit आरा में रोडरेज, दरभंगा में मोबाइल पर फसाद; अमित शाह के दौरे के बीच बिहार में माहौल गर्म, Bihar Hindi News - Hindustan
More

आरा में रोडरेज, दरभंगा में मोबाइल पर फसाद; अमित शाह के दौरे के बीच बिहार में माहौल गर्म

आरा में रोडरेज में एक युवक को गोली मार दी गयी तो दरभंगा में मोबाइल चोरी के विवाद में हिंसक झड़प हो गई। छपरा में डोरीगंज मार्ग पर महाजाम में सैकड़ों गाड़ियां फंसी हैं।

Thu, 26 Feb 2026 10:40 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
आरा में रोडरेज, दरभंगा में मोबाइल पर फसाद; अमित शाह के दौरे के बीच बिहार में माहौल गर्म

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन दिनों के बिहार दौरे पर सीमांचल के जिलों में आंतरिक सुरक्षा पर मंथन कर रहे हैं। इसी बीच प्रदेश के कई जिलों से बिगड़ी कानून व्यवस्था और फसाद की खबरें आ रही हैं। आरा में रोडरेज में एक युवक को गोली मार दी गयी तो दरभंगा में मोबाइल चोरी के विवाद में हिंसक झड़प हो गई। छपरा में डोरीगंज मार्ग पर महाजाम में सैकड़ों गाड़ियां फंसी हैं जिससे राजधानी पटना से कई जिलों का रोड कनेक्शन ठप है।

दरभंगा के लहेरियासराय के मदारपुर में मोबाइल छिनतई की घटना पर हिंसक झड़प हो गया। एक पक्ष की ओर से पत्थरबाजी शुरू हो गई जिसमें चार लोग घायल हो गए। एक घायल को डीएमसीएच रेफर किया गया है। हालात बिगड़ने की सूचना मिलते ही देर रात एसडीपीओ राजीव कुमार के नेतृत्व में भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंची। पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ा तब जाकर हालात को नियंत्रित किया। फिलहाल क्षेत्र में शांति की स्थिति है लेकिन पुलिस बलों की तैनाती बरकरार है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खुली सीमा गंभीर चुनौती, नेपाल-बांग्लादेश से घुसना आसान; शाह पर टिकीं उम्मीदें

जानकारी के मुताबिक मोहल्ले में पहुंचे नशे में धुत युवकों ने एक लॉज में रहकर पढ़ाई कर रहे छात्र का मोबाइल छीन लिया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। मोबाइल वापस लाने जब उसके साथ युवक के घर पहुंचे तो बवाल हो गया जिसने हिंसक रूप ले लिया। नशेड़ी युवकों ने ही पत्थरबाजी और उपद्रव की शुरुआत की। फिर दोनों ओर से पत्थर चलाए गए। पुलिस ने चार उपद्रवियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:घुसपैठ पर कसेगी नकेल, शाह की मीटिंग में ऐक्शन प्लान सेट; IB,SSB,ITBP का रोल तय

आरा में बाइक ओवरटेक करने पर बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। घटना चरपोखरी के सिमराव गांव की है। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती किया गया है। परिजन ने बताया कि पहले से कोई विवाद नहीं था। आरोपी को ये लोग नहीं पहचानते हैं। जख्मी युवक के भाई सत्यनारायण प्रसाद ने बताया कि गोली मारकर बदमाश फरार हो गए। जख्मी भाई को देखकर एक आदमी फोन करके इसकी जानकारी दी। उसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उसे अस्पताल पहुंचाया। इस मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मिशन सीमांचल पर पूर्णिया पहुंचे शाह; बांग्लादेश, नेपाल सीमा पर 3 दिन मंथन चलेगा

गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय दौरे पर गुरुवार शाम में पांच बजे अररिया से पूर्णिया के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे। पूर्णिया के मे-फेयर होटल में रात्रि विश्राम करेंगे। 27 फरवरी को होटल में ही भारत-नेपाल सीमा जिलों से संबंधित विषयों पर करीब तीन घंटे की बैठक होगी। इसके बाद अपराह्न में वह पूर्णिया एयरपोर्ट से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

पूर्णिया में हाईलेवल मीटिंग

पूर्णिया में शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री की हाइलेवल मीटिंग होगी। गृह विभाग, एसएसबी, बीएसएफ, आइबी, इडी, नारकोटिक्स समेत कई विभागों के साथ बैठक होगी। पहले चरण में एक घंटे की बैठक गोपनीय होगी। इसमें प्रमंडल के प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल नहीं होंगे। दूसरे चरण में लंच के बाद दो घंटे की बैठक होगी।

होटल परिसर और आसपास कड़ी सुरक्षा

27 फरवरी को पूर्णिया में मेफेयर होटल में शाह की समीक्षा बैठक होगी। होटल परिसर समेत आसपास की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है। 27 को शाह की दिल्ली वापसी होगी। होटल से एयरपोर्ट वह रोड होकर जाएंगे। सुरक्षा के चाक चौबंद इतंजाम हैं। हर चौक-चौराहे पर पुलिस कर्मी व दंडाधिकारियों की तैनाती की गयी है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।