Amit Shah reached Purnia on Mission Seemanchal 3 days discussion on Bangladesh Nepal border मिशन सीमांचल पर पूर्णिया पहुंचे अमित शाह, बांग्लादेश और नेपाल बॉर्डर पर तीन दिन चलेगा मंथन, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मिशन सीमांचल पर पूर्णिया पहुंचे अमित शाह, बांग्लादेश और नेपाल बॉर्डर पर तीन दिन चलेगा मंथन

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह तीन दिनों के बिहार दौरे पर पूर्णिया पहुंचे जहां एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

Wed, 25 Feb 2026 06:30 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share
मिशन सीमांचल पर पूर्णिया पहुंचे अमित शाह, बांग्लादेश और नेपाल बॉर्डर पर तीन दिन चलेगा मंथन

Amit Shah Bihar Tour: केंद्रीय गृह मंत्री बुधवार की शाम पूर्णिया पहुंचे। एयरपोर्ट पर भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री लेसी सिंह समेत एनडीए नेताओं और पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। वहां से गृहमंत्री हेलिकॉप्टर से किशनगंज के लिए रवाना हो गया जहां केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय मौजूद थे। किशनगंज में अमित शाह अधिकारियों के साथ घुसपैठ समेत सुरक्षा संबंधि अन्य समस्याओं पर बैठक करेंगे। अगले दिन गुरुवार को वे अररिया जाएंगे। शाम को वे फिर से पूर्णिया पहुंगे जहां रात्रि विश्राम के दौरान सैन्य अधिकारियों के साथ हाई लेवल मीटिंग होगी जिसमें बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और डीजीपी विनय कुमार मौजूद होंगे। तीन दिनों के दौरे में गृह मंत्री नेपाल और बांग्लादेश के सीमाई इलाकों में वाइब्रेंट विलेज स्कीम के गांवों में विकास कार्यों और सुरक्षा तंत्र का जायजा लेंगे। गृहमंत्री आंतरिक सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं।

किशनगंज में नित्यानंद राय ने गृहमंत्री का स्वागत किया। जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ एसएसबी के अधिकारी के साथ उनकी महत्वपूर्ण बैठक जिला परिषद सभागार में हो रही है। बैठक में आंतरिक सुरक्षा और घुसपैठ को लेकर समीक्षा हो रही है। नक्सलवाद और अवैध घुसपैठ की समस्या से जूझ रहे सीमांचल के लिए अमित शाह का यह यह दौरा बेहद खास है। गृह मंत्री के दौरे को लेकर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।