is any dispute on the name of new bihar chief minister bjp president nitin nabin reacts बिहार में कब बनाएंगे नया मुख्यमंत्री, कोई मतभेद है? बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिया जवाब, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में कब बनाएंगे नया मुख्यमंत्री, कोई मतभेद है? बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिया जवाब

इसपर नितिन नवीन ने सधा हुआ जवाब दिया। नितिन नवीन ने कहा, 'कोई मतभेद नहीं है। सभी कुछ समय के अनुसार चलता है। 10 तारीख को नीतीश कुमार राज्यसभा में शपथ लेंगे। उसके बाद की प्रक्रिया उसके तहत होगी।

Thu, 9 April 2026 11:22 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार में कब बनाएंगे नया मुख्यमंत्री, कोई मतभेद है? बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने दिया जवाब

बिहार में बढ़ी गतिविधियों पर सभी की नजर टिकी है। आखिर वो घड़ी आ ही गई है जब नीतीश कुमार दिल्ली जा रहे हैं। दिल्ली जाकर नीतीश कुमार राज्यसभा की सदस्यता लेंगे और इसके बाद जल्द ही वो बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। अब सभी के जेहन में सवाल यह है कि बिहार का अगला बॉस यानी अगला सीएम कौन होगा? यह भी लगभग तय हो चुका है कि बिहार का अगला सीएम भारतीय जनता पार्टी से ही होगा लेकिन सवाल यह भी उठ रहे हैं कि आखिर अब तक बिहार के नए सीएम का ऐलान क्यों नहीं किया गया है?

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने एक साक्षात्कार में बिहार के ने सीएम को लेकर अहम बात कही है। इस साक्षात्कार में नितिन नवीन से पूछा गया कि आखिर वो बिहार में नया मुख्यमंत्री कब बनाएंगे और क्या इसे लेकर कोई मतभेद है? इसपर नितिन नवीन ने सधा हुआ जवाब दिया। नितिन नवीन ने कहा, ‘कोई मतभेद नहीं है। सभी कुछ समय के अनुसार चलता है। 10 तारीख को नीतीश कुमार राज्यसभा में शपथ लेंगे। उसके बाद की प्रक्रिया उसके तहत होगी। देखिए, भारतीय जनता पार्टी हमेशा गठबंधन धर्म सम्मानपूर्वक निभाती है। यही कारण है कि आज भी दलों को हमपर विश्वास रखता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ जो कुछ तय है उसी के साथ प्रक्रिया चल रही है।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ज्यादा बच्चा होने पर बिहार में वार्ड पार्षद के खिलाफ ऐक्शन, EC ने छीन ली कुर्सी
ये भी पढ़ें:बिहार में मां-बेटी का बड़ा कांड, एक साथ अपने-अपने प्रेमी संग हुईं फरार

दिल्ली में बीजेपी नेता करेंगे मंथन

आपको बता दें कि बिहार भाजपा के नेताओं की दस अप्रैल को दिल्ली में एक अहम बैठक होगी। इसमें उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्वकर्ता की मौजूदगी में यह बैठक होगी। बिहार में नई सरकार के गठन के बीच दिल्ली में हो रही यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि इस बैठक में बिहार के नए मु्ख्यमंत्री के चेहरे के नाम को लेकर चर्चा होगी और उसपर मुहर लग सकती है। बिहार के नए मुख्यमंत्री के लिए कई नामों को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं लेकिन इनमें सम्राट चौधरी का नाम सबसे आगे है।

नीतीश कुमार लेंगे राज्यसभा सदस्य के तौर पर शपथ

इधर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रमुख नीतीश कुमार शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे। बिहार के मंत्री और मुख्यमंत्री के करीबी सहयोगी विजय कुमार चौधरी ने बुधवार को यह जानकारी दी थी। नीतीश कुमार आज दिल्ली रवाना होंगे। जदयू नेता विजय चौधरी ने कहा था कि राज्यसभा के लिए निर्वाचित होने के बाद मुख्यमंत्री अब संसद के उच्च सदन के सदस्य के रूप में शपथ लेने वाले हैं। वह कल (दिल्ली के लिए) रवाना होंगे और उसके अगले दिन शपथ ग्रहण करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में टोपोलैंड के भी सर्वे का प्लान, विजय सिन्हा ने डीएम से मांगी लिस्ट
ये भी पढ़ें:बिहार में बारिश, वज्रपात और आंधी का दौर जारी, कब से बढ़ेगा तामपान; मौसम का हाल

राज्य में नई सरकार के गठन को लेकर सवाल किये जाने पर विजय चौधरी ने कहा था कि यह उचित समय पर होगा। दिल्ली से लौटने के बाद मुख्यमंत्री इस्तीफा देंगे और उसके बाद राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के सभी सहयोगी मिलकर आगे की प्रक्रिया पर चर्चा करेंगे इस बीच अटकलें लगाई जा रही हैं कि कुमार के पुत्र निशांत को नई सरकार में उपमुख्यमंत्री के रूप में जगह दी जा सकती है। निशांत ने पिछले महीने जदयू की सदस्यता ली थी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।