suddenly flood come in kakolat waterfall when tourist enjoying nawada देखें तस्वीरें: ककोलत वॉटरफॉल में मजे कर रहे थे सैलानी, अचानक आ गया जल सैलाब और फिर..., Bihar Hindi News - Hindustan
More

देखें तस्वीरें: ककोलत वॉटरफॉल में मजे कर रहे थे सैलानी, अचानक आ गया जल सैलाब और फिर...

Kakolat Waterfall: अचानक हुई भारी बारिश की वजह से यहां पानी का स्तर काफी तेजी से बढ़ गया। ककोलत में आए जल सैलाब की तस्वीरें सामने आई हैं उसमें कुछ लोगों को इधर-उधर भागते हुए देखा जा सकता है। कुछ लोग जलप्रपात की रेलिंग से उतरते नजर आ रहे हैं।

Thu, 9 April 2026 12:46 PMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, नवादा
share
देखें तस्वीरें: ककोलत वॉटरफॉल में मजे कर रहे थे सैलानी, अचानक आ गया जल सैलाब और फिर...

Kakolat Waterfall: बिहार के कश्मीर कहे जाने वाले ककोलत जलप्रपात में बुधवार की शाम लुत्फ उठा रहे सैकड़ों पर्यटकों के लिए उस वक्त अफरा-तफरी की स्थिति बन गई, जब अचानक पहाड़ी क्षेत्र में हुई भारी बारिश के कारण कुंड का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। देखते ही देखते जलप्रपात ने रौद्र रूप धारण कर लिया और कुंड का पानी कई फीट ऊपर तक आ गया। हालांकि मौके पर तैनात वन कर्मियों और वॉलेन्टियर्स ने तुरंत मोर्चा संभाला। उन्होंने कुंड में नहा रहे पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाला। बाढ़ का असर लगभग दो घंटे तक बना रहा।

इस दौरान वन विभाग ने लोगों को पानी के पास जाने पर पूरी तरह रोक लगा दी थी। हालांकि शुरुआत में मची अफरा-तफरी के बावजूद समय रहते किए गए बचाव कार्यों की वजह से किसी भी प्रकार के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। ​वन विभाग के डीएफओ श्रेष्ठ कुमार ने पर्यटकों से अपील की है कि मानसून के दौरान और पहाड़ों पर बादल छाए रहने की स्थिति में जलप्रपात के पास विशेष सावधानी बरतें। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन सुरक्षा के मद्देनजर गार्ड्स की तैनाती बढ़ा दी गई है।

kakolat waterfall

ककोलत जलप्रपात बिहार का मशूहर वाटरफॉल है। यहां गर्मी के मौसम में ठंडे पानी से स्नान के लिए काफी पर्यटक पहुंचते हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि झारखंड के ऊपरी इलाकों में अचानक हुई भारी बारिश की वजह से यहां पानी का स्तर काफी तेजी से बढ़ गया। ककोलत में आए जल सैलाब की तस्वीरें सामने आई हैं उसमें कुछ लोगों को इधर-उधर भागते हुए देखा जा सकता है। कुछ लोग जलप्रपात की रेलिंग से उतरते नजर आ रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जलप्रपात में आई बाढ़ का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में लोग कहते नजर आ रहे हैं कि बरसात के मौसम में यहां ना आएं। वीडियो में जल की भयावता को देखकर हर कोई हैरान है। वीडियो में लोग चिल्ला-चिल्ला कर एक-दूसरे को चेतावनी देते हुए नजर आ रहे हैं। अच्छी बात यह रही है कि इस घटना में लोग बाल-बाल मच गए। वन विभाग और प्रशासन ने भी सतर्कता बरतते हुए यहां लोगों की एंट्री पर रोक ला दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में बीच सड़क युवक की सिर काटकर हत्या, भीड़ ने आरोपी को पीट-पीट कर मार डाला
ये भी पढ़ें:बिहार में कब बनाएंगे नया मुख्यमंत्री, कोई मतभेद है? नितिन नवीन ने दिया जवाब
kakolat waterfall
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।