Mother and daughter run away with lovers in bihar took money and jewellery बिहार में मां-बेटी का बड़ा कांड, एक साथ अपने-अपने प्रेमी संग हुईं फरार: पैसे-जेवर भी ले गईं, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में मां-बेटी का बड़ा कांड, एक साथ अपने-अपने प्रेमी संग हुईं फरार: पैसे-जेवर भी ले गईं

उन्होंने अपनी बहू एवं पोती को ऐसा करने से जब मना किया तो उन दोनों द्वारा उन्हें हत्या कराने की धमकी दी गई। इसी बीच बीते 31 मार्च को सुबह वह अपने दुकान पर चले गए। जब दुकान से नाश्ता करने घर गए तो उनकी बहू एवं पोती नहीं थी।

Thu, 9 April 2026 08:55 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, संवाद सूत्र, जंदाहा, वैशाली
share
बिहार में मां-बेटी का बड़ा कांड, एक साथ अपने-अपने प्रेमी संग हुईं फरार: पैसे-जेवर भी ले गईं

बिहार में मां-बेटी का बड़ा कांड उजागर हुआ है। यहां मां-बेटी अपने-अपने प्रेमी संग चुपचाप फरार हो गईं। घर में जब इस बात का पता चला तो कोहराम मच गया। पूरा मामला वैशाली जिले का है। यहां नगर पंचायत जंदाहा क्षेत्र के एक गांव से मां बेटी का अपने घर से जेवरात और नगद 20 हजार लेकर अपने-अपने प्रेमी के साथ फरार हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में ससुर ने जंदाहा निवासी स्व.दिनेश चौधरी के पुत्र मुकेश चौधरी एवं महनार थाना के जावज निवासी शिवकुमार चौधरी के पुत्र भोला चौधरी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।

दर्ज प्राथमिकी में बताया गया कि नगर पंचायत जंदाहा क्षेत्र में वह कोल्ड ड्रिंक एवं बिस्किट वगैरह का दुकान चलाते हैं। उसी दुकान पर उनकी बहू एवं पोती भी दुकान का संचालन करती थी। उसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि उनकी बहू एवं पोती दूसरे लड़का से मोबाइल पर बातचीत करता है। जब उनके द्वारा मोबाइल डिटेल का डाटा निकाले जाने पर उन्हें जानकारी मिली कि जंदाहा निवासी मुकेश चौधरी एवं जावज निवासी भोला चौधरी उनकी बहू एवं पोती से बातचीत करता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में बारिश, वज्रपात और आंधी का दौर जारी, कब से बढ़ेगा तामपान; मौसम का हाल
ये भी पढ़ें:बिहार में टोपोलैंड के भी सर्वे का प्लान, विजय सिन्हा ने डीएम से मांगी लिस्ट

उन्होंने अपनी बहू एवं पोती को ऐसा करने से जब मना किया तो उन दोनों द्वारा उन्हें हत्या कराने की धमकी दी गई। इसी बीच बीते 31 मार्च को सुबह वह अपने दुकान पर चले गए। जब दुकान से नाश्ता करने घर गए तो उनकी बहू एवं पोती नहीं थी। बताया गया है कि दोनों उनके घर से जेवरात एवं नगदी 20 हजार रुपया लेकर चली गई है। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया कि उन्हें शंका है कि मुकेश चौधरी उनकी पोती को अपने साथ ले गया है। जबकि भोला चौधरी उनकी बहू को अपने साथ लेकर चला गया है।

आशंका व्यक्त किया गया है कि मुकेश चौधरी एवं भोला चौधरी दोनों का मंशा यदि पूरा नहीं होगा तो वह दोनों उनकी हत्या भी कर सकता है। बताया गया है कि उन्होंने अपने नाम से अपनी बहू एवं पोती को मोबाइल एवं सीम खरीद कर दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज दिल्ली जाएंगे नीतीश कल शपथ; बोले विजय चौधरी- BJP करेगी लीड
ये भी पढ़ें:पूर्व DSP गौतम कुमार की गर्लफ्रेंड के नाम पर सिलीगुड़ी में भी घर, ईओयू ने बुलाया
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।