rjd mla ritlal yadav said senior officer want to kill my husband meet bihar assembly chairman nand kishore yadav वरीय अधिकारी मेरे पति को मारना चाहते हैं, बोलीं रीतलाल यादव की पत्नी- नाम लूंगी तो बच्चों को भी मार देंगे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

वरीय अधिकारी मेरे पति को मारना चाहते हैं, बोलीं रीतलाल यादव की पत्नी- नाम लूंगी तो बच्चों को भी मार देंगे

रीतलाल यादव की पत्नी रिंकू देवी ने पटना में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद रिंकू देवी ने कहा कि एक वरीय अधिकारी उनके पति को मारना चाहते हैं। हालांकि, रिंकू देवी ने वरीय अधिकारी का नाम नहीं बताया।

Wed, 2 July 2025 12:19 PMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
वरीय अधिकारी मेरे पति को मारना चाहते हैं, बोलीं रीतलाल यादव की पत्नी- नाम लूंगी तो बच्चों को भी मार देंगे

अभी एक दिन पहले ही यह खबर आई थी कि भागलपुर की जेल में बंद राजद विधायक रीतलाल यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस खबर के सामने आने के बाद रीतलाल यादव की पत्नी का एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में राजद विधायक रीतलाल यादव की पत्नी ने आरोप लगाया था कि उनके पति को मारने की साजिश हो रही है। अब रीतलाल यादव की पत्नी रिंकू देवी ने पटना में बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंद किशोर यादव से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद रिंकू देवी ने कहा कि एक वरीय अधिकारी उनके पति को मारना चाहते हैं। हालांकि, रिंकू देवी ने वरीय अधिकारी का नाम नहीं बताया।

आरजेडी विधायक की पत्नी रिंकू देवी ने विधानसभाध्यक्ष नंद किशोर यादव से मिलकर पुलिस-प्रशासन की खूब शिकायत की है। इस मुलाकात के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए रिंकू देवी ने कहा, ‘कहीं से कोई जगह नहीं मिला तो इनके पास मिलने के लिए आए हैं। इन्होंने कहा है कि ठीक है हम प्रशासन से बात करते हैं। हम बोले कि हमलोग प्रशासन से तंग आ गए हैं। मेरे पति के साथ ऐसा हो रहा है और हमारे घर में जाकर भी ये लोग ऐसा कर रहे हैं।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रीतलाल यादव विशेष सुविधा की मांग पर अड़े, पानी भी छोड़ा; कैसे बिगड़ी तबीयत

रिंकू देवी ने आगे कहा कि हमने विधानसभाध्यक्ष से कहा कि मेरे पति माननीय हैं और उनके साथ इस तरह का व्यवहार किया जा रहा है। मेरे घर में पुलिस रात में आती है और चहारदीवारी कूद जाती है। इसे देखते हुए आप हमारी कुछ मदद करें। रिंकू देवी ने कहा कि हमें उम्मीद है इसलिए हमने गुहार लगाई है।

इसके बाद रीतलाल यादव की पत्नी ने कहा कि 'उनको (पति) मारने की साजिश की जा रही है। जब उनसे पूछा गया कि कौन उनके पति को मारने की साजिश रच रहा है? तब इसपर रिंकू देवी ने कहा कि एक वरीय अधिकारी हैं। अभी हम उनका नाम नहीं लेंगे क्योंकि वो मुझे भी फंसा देंगे और मेरे बच्चों को मार देंगे। इसकी वजह से हम उनका नाम नहीं ले रहे हैं। रिंकू देवी ने कहा कि वरीय अधिकारी हैं जो हमको और मेरे पति को मारना चाहता हैं। अगर हम उनका नाम ले लेंगे तो हमको और मेरे बच्चों सबको मार देंगे। मेरे पति अभी उनके बस में हैं, इसलिए हम नहीं बोल रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राजद विधायक रीतलाल यादव की जेल में बिगड़ी तबीयत, पत्नी बोलीं - हत्या की साजिश
ये भी पढ़ें:जेल में बंद रीतलाल यादव के इशारे पर टूटी चहारदीवारी, बिल्डर के संगीन आरोप पर केस

आपको बता दें कि रीतलाल यादव की तबीयत बिगड़ने को लेकर जेल प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि जेल में विशेष सुविधा की मांग को लेकर रीतलाल यादव ने अनशन शुरू कर दिया था। रीतलाल यादव ने खाना-पानी छोड़ दिया था और इसी वजह से उनकी तबीयत खरीब हुई थी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।