RJD MLA Faisal Rehman Said I did go for rajya sabha election but my mother condition was critical राज्यसभा चुनाव में वोट डालने पटना आया था लेकिन.., राजद विधायक फैसल रहमान क्या बोले, Bihar Hindi News - Hindustan
More

राज्यसभा चुनाव में वोट डालने पटना आया था लेकिन.., राजद विधायक फैसल रहमान क्या बोले

फैसल रहमान ने कहा, ‘हमलोगों के दल से उम्मीदवार थे, उसमें हमको भी जाना थाा। चुनाव को लेकर हम गए भी थे। लेकिन मां की तबीयत खराब होने के कारण हम दिल्ली के मैक्स अस्पताल में करीब 24 तारीख से हैं।’'

Wed, 18 March 2026 06:35 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
राज्यसभा चुनाव में वोट डालने पटना आया था लेकिन.., राजद विधायक फैसल रहमान क्या बोले

बिहार में राज्यसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी एडी सिंह की हार के बाद महागठबंधन के 4 विधायक काफी चर्चा में हैं। इन चार विधायकों में कांग्रेस के तीन और राष्ट्रीय जनता दल के एक विधायक हैं जिन्होंने राज्यसभा चुनाव में वोट ही नहीं डाला। 4 विधायकों के वोट नहीं डालने की वजह से महागठबंधन प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा है। राज्यसभा चुनाव में वोट नहीं डालने वाले राजद के ढाका से विधायक फैसल रहमान ने मीडिया के सामने अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा है कि वो दिल्ली में हैं और उनकी मां की तबीयत खराब है।

फैसल रहमान ने कहा, ‘हमलोगों के दल से उम्मीदवार थे, उसमें हमको भी जाना थाा। चुनाव को लेकर हम गए भी थे। लेकिन मां की तबीयत खराब होने के कारण हम दिल्ली के मैक्स अस्पताल में करीब 24 तारीख से हैं। तबीयत तो उनकी खराब थी लेकिन इसके बावजूद हम पटना गए थे और हमने यह सोचा था कि वोट डालकर लौट जाएंगे। लेकिन फिर बीच में खबर आई कि मां की तबीयत ज्यादा खराब है तो हम वापस आ गए।’

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जदयू की इफ्तार पार्टी में नीतीश कुमार के अंदाज में नजर आए निशांत, टोपी भी पहनी

फैसल रहमान ने कहा कि बिहार में वैसे तो हॉर्स ट्रेडिंग का मामला रहा है। लेकिन इस चुनाव में कोई मेरे बारे में इसे लेकर कुछ कहता है तो गलत कहता है। मुझे खरीदने की औकात किसी के पास नहीं है। मां की बीमारी के कारण मैं यहां हूं। हमको वैसे भी दिल्ली में मन नहीं लगता है। हम बिहारी हैं बिहार ही अच्छा लगता है हमको।

बता दें कि बिहार में राज्यसभा चुनाव के तहत पांच सीटों के लिए मतदान सोमवार की शाम चार बजे शांतिपूर्ण ढंग से समाप्त हो गया और इस दौरान महागठबंधन के चार विधायकों की अनुपस्थिति ने मुकाबले में विपक्ष की संभावनाओं को कमजोर कर दिया था। विधायकों के मतदान नहीं करने की वजह से से एनडीए ने इस चुनाव में क्लीन स्विप किया था। राजद ने इस चुनाव में अमरेंद्र सिंह धारी को अपना प्रत्याशी बनाया था। राज्यसभा चुनाव में जिन्होंने जीत हासिल की थी उनमें- जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, जदयू के निवर्तमान सांसद रामनाथ ठाकुर, भाजपा नेता शिवेश राम, राष्ट्रीय लोक मोर्चा(रालोमो) के प्रमुख और निवर्तमान सांसद उपेंद्र कुशवाहा शामिल थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दार्जलिंग में चाय बगान, नेपाल में महिला मित्र को मकान; बिहार का धनकुबेर इंजीनियर
ये भी पढ़ें:बिहार के 300 सीओ और राजस्व अधिकारी काम पर नहीं लौटे, संघ ने कहा-सरकार का दाव गलत

राजद के 25 विधायकों में से 24 ने मतदान किया, जबकि ढाका विधानसभा क्षेत्र से विधायक फैसल रहमान मतदान करने नहीं पहुंचे। इसी तरह कांग्रेस के छह विधायकों में से तीन ने मतदान नहीं किया। मतदान से अनुपस्थित रहने वालों में सुरेंद्र कुशवाहा (वाल्मीकिनगर), मनोज यादव (फारबिसगंज) और मनोहर प्रसाद (मनिहारी) शामिल हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।