Bihar Revenue Service Joint Federation Said 300 co and revenue officers did not come back on work बिहार के 300 सीओ और राजस्व अधिकारी काम पर नहीं लौटे, संघ ने कहा- सरकार का दावा गलत, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार के 300 सीओ और राजस्व अधिकारी काम पर नहीं लौटे, संघ ने कहा- सरकार का दावा गलत

संयुक्त मोर्चा के महासचिव रजनीकांत और महामंत्री जितेन्द्र पांडेय ने बयान जारी कर कहा है कि सीओ और राजस्व अधिकारी अभी हड़ताल पर हैं। संघ ने सरकार के दावे को गलत रार दिया। संघ के नेताओं ने कहा कि डीसीएलआर के पद पर पदस्थापन के बाद ही सामूहिक अवकाश समाप्त होगा।

Wed, 18 March 2026 07:14 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
बिहार के 300 सीओ और राजस्व अधिकारी काम पर नहीं लौटे, संघ ने कहा- सरकार का दावा गलत

बिहार बीते नौ मार्च से हड़ताल पर रहे अंचलाधिकारी और राजस्व अधिकारियों में 300 लोगों के काम पर लौटने को बिहार राजस्व सेवा संयुक्त महासंघ ने सिरे से खारिज किया है। संयुक्त मोर्चा के महासचिव रजनीकांत और महामंत्री जितेन्द्र पांडेय ने बयान जारी कर कहा है कि सीओ और राजस्व अधिकारी अभी हड़ताल पर हैं। संघ ने सरकार के दावे को गलत रार दिया। संघ के नेताओं ने कहा कि डीसीएलआर के पद पर पदस्थापन के बाद ही सामूहिक अवकाश समाप्त होगा। सभी अधिकारी अपनी मांगों के प्रति अडिग हैं और कोई भी अधिकारी सामूहिक अवकाश से वापस नहीं लौटे हैं।

सरकार हाईकोर्ट के आदेश का अनुपालन नहीं कर रही है। जब तक राज्य कैबिनेट डीसीएलआर के पद पर बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की पोस्टिंग संबंधी निर्णय को वापस नहीं ले लेती, हम सामूहिक अवकाश पर बने रहेंगे। संघ अब भी इसकी हिमायती है कि डीसीएलआर के पद को बिहार राजस्व सेवा संवर्ग में बहाल किया जाए। इस पद पर राजस्व सेवा के अधिकारियों की पोस्टिंग होने तक संघर्ष जारी रहेगा। अगर सरकार की ओर से इस दिशा में अविलंब ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो शत-प्रतिशत अधिकारी सामूहिक अवकाश पर होंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दार्जलिंग में चाय बगान, नेपाल में महिला मित्र को मकान; बिहार का धनकुबेर इंजीनियर

300 अंचलाधिकारी और राजस्व अधिकारी के काम पर लौटने का था दावा

बता दें कि इससे पहले यह खबर आई थी कि उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह के बाद करीब 300 अंचलाधिकारी और राजस्व अधिकारी काम पर लौट आए हैं। वहीं हड़ताली संघ ने दावा किया है कि जो सेवानिवृत्त होने के कगार पर हैं और प्रमोशन से आरओ बने हैं, वैसे तीन दर्जन लोगों ने ही काम शुरू किया है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा है कि हड़ताल से लौटने वाले अधिकारियों को तत्काल योगदान दिलाने का निर्देश सभी डीएम को दिया गया है। 24 घंटे के भीतर काम पर लौटने वाले अफसरों पर कार्रवाई नहीं होगा। हड़ताल की दोनों अवधि का समायोजन भी होगा। कहा कि सरकार का उद्देश्य टकराव नहीं, संवाद और समन्वय के माध्यम से जनहित के कार्यों को गति देना है। मार्च का महीना राजस्व विभाग के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जदयू की इफ्तार पार्टी में नीतीश कुमार के अंदाज में नजर आए निशांत, टोपी भी पहनी
ये भी पढ़ें:राज्यसभा चुनाव में वोट डालने पटना आया था लेकिन.., राजग MLA फैसल रहमान क्या बोले
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।