Nishant kumar looks like chief minister nitish kumar in jdu iftar party जदयू की इफ्तार पार्टी में नीतीश कुमार के अंदाज में नजर आए निशांत, टोपी भी पहनी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

जदयू की इफ्तार पार्टी में नीतीश कुमार के अंदाज में नजर आए निशांत, टोपी भी पहनी

सिर पर एक खास वर्ग के पहचान वाली टोपी के अलावा निशांत के कंधे पर पिता नीतीश की तरह ही हाजी रुमाल नजर आया। दावत-ए-इफ्तार में निशांत काफी सक्रिय भी नजर आए। निशांत ने रोजेदारों का स्वागत किया।

Wed, 18 March 2026 06:35 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
जदयू की इफ्तार पार्टी में नीतीश कुमार के अंदाज में नजर आए निशांत, टोपी भी पहनी

पटना में जनता दल (यूनाइटेड) की तरफ से अरसे से इफ्तार पार्टी देने की परंपरा रही है। मंगलवार को भी जदयू की तरफ से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया था। इस इफ्तार पार्टी में वैसे तो काफी कुछ खास था लेकिन हाल ही में जदयू में शामिल हुए सीएम नीतीश के बेटे निशांत कुमार के अंदाज ने सबसे ध्यान खींचा। इस इफ्तार पार्टी में शामिल होने के लिए पहुंचे निशांत कुमार काफी हद तक अपने पिता नीतीश कुमार के अंदाज में नजर आए। निशांत कुमार ने टोपी भी पहनी थी।

सिर पर एक खास वर्ग के पहचान वाली टोपी के अलावा निशांत के कंधे पर पिता नीतीश की तरह ही हाजी रुमाल नजर आया। दावत-ए-इफ्तार में निशांत काफी सक्रिय भी नजर आए। निशांत ने रोजेदारों का स्वागत किया। जदयू कार्यकर्ताओं का मनोबल भी बढ़ा हुआ नजर आया। जदयू कार्यकर्ता निशांत के साथ सेल्फी भी लेते दिखे। निशांत यहां इफ्तार में आए लोगों से गले भी मिलते नजर आए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राज्यसभा चुनाव में वोट डालने पटना आया था लेकिन.., राजग MLA फैसल रहमान क्या बोले

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी हज भवन में जदयू द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ्तार में शरीक हुये। मुख्यमंत्री को गुलदस्ता भेंटकर उनका अभिनंदन किया गया। इफ्तार के बाद रोजे की नमाज अदा की गई। इफ्तार में शरीक मुख्यमंत्री सहित सभी रोजेदारों ने प्रदेश, समाज और देश में अमन-चैन, शांति एवं भाईचारे का माहौल कायम रहने की दुआ मांगी।

इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह, विधानपार्षद संजय गांधी, ललन सर्राफ, खालिद अनवर, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मो. इर्शादुल्लाह, बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मो. इरशाद अली आजाद, बिहार राज्य मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष सलीम परवेज, नागरिक परिषद् के महासचिव अरविंद कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में रोजेदार उपस्थित थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के 300 सीओ और राजस्व अधिकारी काम पर नहीं लौटे, संघ ने कहा-सरकार का दाव गलत

निशांत के पक्ष में लगे थे नारे

बता दें कि कुछ ही दिनों पहले जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता निशांत कुमार पार्टी के प्रदेश कार्यालय पहुंचे थे तब वहां मौजूद कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला था। कार्यालय पहुंचते ही समर्थकों ने उन्हें घेर लिया था और जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी थी। "बिहार का मुख्यमंत्री कैसा हो, निशांत कुमार जैसा हो" जैसे नारों से पूरा कार्यालय गूंज उठा था।

दरअसल, आठ मार्च को निशांत कुमार ने औपचारिक रूप से जदयू की सदस्यता ग्रहण की थी। उन्हें पार्टी की सदस्यता जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने दिलाई थी। उस समय केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह समेत कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के छपरा में जहरीली शराब से ही 5 लोग मरे, जांच में पुष्टि; अब तक 6 गिरफ्तार
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।