RJD emotional card raises Mithila turban insult issue Maithili Thakur Ketki Singh targeted RJD ने खेला इमोशनल कार्ड, मिथिला पाग अपमान का मुद्दा उछाला; निशाने पर मैथिली ठाकुर, केतकी सिंह, Bihar Hindi News - Hindustan
More

RJD ने खेला इमोशनल कार्ड, मिथिला पाग अपमान का मुद्दा उछाला; निशाने पर मैथिली ठाकुर, केतकी सिंह

Bihar Chunav: राजद ने सोसल मीडिया पर मिथिला संस्कृति का मामला मैथिली भाषा में उछाला है। कहा है कि पाग सिर पर धारण करने वाला वस्त्र मात्र नहीं बल्कि मिथिला के सम्मान, संस्कार और अस्मिता का प्रतीक है।

Fri, 24 Oct 2025 08:13 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
RJD ने खेला इमोशनल कार्ड, मिथिला पाग अपमान का मुद्दा उछाला; निशाने पर मैथिली ठाकुर, केतकी सिंह

Bihar Election: बीजेपी की अलीनगर उम्मीदवार लोक गायिका मैथिली ठाकुर की सभा में मिथिला पाग के अपमान का मुद्दा भुनाने की सियासत जारी है। इसमें राजद ने डायरेक्ट एंट्री मार ली है। पाग को मिथिला का स्वाभिमान, संस्कार और गौरव बताते हुए बीजेपी विधायक केतकी सिंह और कैंडिडेट मैथिली ठाकुर पर निशाना साधा है। पाग में मखाना खाने का मैथिली ठाकुर का वीडियो भी वायरल हो रहा है।

राजद ने सोसल मीडिया पर मिथिला संस्कृति का मामला मैथिली भाषा में उछाला है। कहा है कि पाग सिर पर धारण करने वाला वस्त्र मात्र नहीं बल्कि मिथिला के सम्मान, संस्कार और अस्मिता का प्रतीक है। जिसे पाग पहनाया जाता है, पूरा समाज उसे सम्मान और स्वीकृति प्रदान करता है। इसकी अहमियत किसी राजा के मुकुट से कम नहीं है। ऐसे में कोई पाग को किसी व्यक्ति से कमतर बताकर फेंक देता है तो यह पूरी संस्कृति का अपमान करता है। इससे संस्कृति और परंपरा की आत्मा को ठेस पहुंचती है। पाग का मान बनाए रखिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मैथिली ठाकुर के सामने मिथिला पाग का अपमान, BJP विधायक का VIDEO वायरल; भड़के लोग

दरअसल यूपी के बांसडीह की बीजेपी विधायक केतकी सिंह मैथिली ठाकुर के प्रचार अभियान में दरभंगा पहुंची। वहां एक सभा में लोगों को संबोधित करते हुए पाग को टेबल पर फेंक दिया और मैथिली ठाकुर को मिथिला का असली सम्मान बताया। इसका वीडियो वायरल हुआ तो सियासी घमासान मच गया। बाद में भाजपा विधायक ने माफी मांग ली लेकिन राजद इस मुद्दे को छोड़ने को तैयार नहीं है। आरजेडी ने सोशल मीडिया पर केतकी सिंह का वीडियो शेयर कर मैथिल भावना कैश करने की कोशिश की है। राजद के ट्वीट पर प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव के पहले चरण में 1198 नामांकन; कई दिग्गजों ने आखिरी दिन भरा पर्चा

केतकी सिंह न पाग को हाथ में उठाकर पूछा कि यह क्या तो जवाब आया कि मिथिला का सम्मान है। इस पर उन्होंने कहा कि यह पाग नहीं बल्कि यह(मैथिली ठाकुर) मिथिला का सम्मान है। उन्होंने बेपरवाही से पाग को टेबल पर फेंक दिया। वहां मौजूद किसी भाजपाई ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद केतकी सिंह ने माफी मांग ली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:1.80 लाख कैश, 2.32 करोड़ की प्रॉपर्टी; हर साल कितना कमाती हैं मैथिली ठाकुर?
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।