1198 nominations filed for the first phase of Bihar elections prominent figures filed on the last day बिहार चुनाव के पहले चरण में 1198 नामांकन; खेसारी, मैथिली, मंगल पांडे समेत दिग्गजों ने आखिरी दिन भरा पर्चा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार चुनाव के पहले चरण में 1198 नामांकन; खेसारी, मैथिली, मंगल पांडे समेत दिग्गजों ने आखिरी दिन भरा पर्चा

बिहार चुनाव के पहले चरण की 121 सीटों के लिए 1198 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। वहीं, दूसरे चरण के 20 जिलों के 122 विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। पहले चरण के नामांकन पत्रों की जांच 18 अक्तूबर को होगी, जबकि नामांकन पत्र की वापसी की अंतिम तिथि 20 अक्तूबर है।

Sat, 18 Oct 2025 06:30 AMsandeep हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
बिहार चुनाव के पहले चरण में 1198 नामांकन; खेसारी, मैथिली, मंगल पांडे समेत दिग्गजों ने आखिरी दिन भरा पर्चा

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के 18 जिलों के 121 विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुक्रवार को समाप्त हो गई। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने सीवान, लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने अलीनगर, लोक गायक खेसारी लाल यादव ने छपरा, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी की बहू दीपा मांझी ने इमामगंज से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इनके अलावा कई अन्य दिग्गजों ने भई पर्चा भरा।

गौर हो कि शुक्रवार शाम सात बजे तक पहले चरण के चुनाव वाले क्षेत्रों के लिए 1198 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। वहीं, दूसरे चरण के 20 जिलों के 122 विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। पहले चरण के नामांकन पत्रों की जांच 18 अक्तूबर को होगी, जबकि नामांकन पत्र की वापसी की अंतिम तिथि 20 अक्तूबर है।

ललित नारायण मिश्र के पौत्र जाले से प्रत्याशी

नामांकन पत्र दाखिल करने वालों में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में ललित नारायण मिश्र के पोते ऋषि मिश्र ने जाले, अमित कुमार सिंह उर्फ टुन्ना ने रीगा, तमिलनाडु के पूर्व डीजीपी वीके रवि ने रोसड़ा (सु), अमरेश कुमार ने लखीसराय, बिजेंद्र चौधरी ने मुजफ्फरपुर और संजीव सिंह ने वैशाली सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया। भाकपा ने कांग्रेस की तीन सीटों राजापाकड़ (सु) से मोहित पासवान, बिहारशरीफ से शिव प्रकाश यादव और रोसड़ा (सु) से लक्ष्मण पासवान को चुनावी मैदान में उतारा है। दूसरी ओर, माकपा के दो प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। विधायक सत्येंद्र यादव ने सारण के मांझी विधानसभा क्षेत्र एवं श्यामा भारती ने हायाघाट से श्यामा भारती ने अपना नामंकन पत्र दाखिल किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रितेश पांडे के पास 2.29 करोड़ की संपत्ति, हलफनामे में खुलासा;कितनी है सलाना कमाई
ये भी पढ़ें:1.80 लाख कैश, 2.32 करोड़ की प्रॉपर्टी; हर साल कितना कमाती हैं मैथिली ठाकुर?

महनार में सबसे अधिक 20 पर्चे दाखिल किए गए

चुनाव आयोग के अनुसार, पहले चरण के चुनाव वाले जिलों में सहरसा में 12, सिमरी बख्तियारपुर में 17, महिषी में 17, मुजफ्फरपुर के बैकुंठपुर में 16, बरौली में 18, गोपालगंज में 12, कुचायकोट में आठ, भोरे में सात, हथुआ में 11 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं। सारण जिले के एकमा में 10, मांझी में 15, बनियापुर में 11, तरैया में 14, मढ़ौरा में 13, छपरा में 16, गड़खा में 16, अमनौर में 15, परसा में 12, सोनपुर में 11, वैशाली के हाजीपुर में 21, लालगंज में 14, वैशाली में 18, महुआ में 19, राजापाकड़ में 14, राघोपुर में 17, महनार में 20, पातेपुर में 11 नामांकन हुए

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:RJD के 15 साल का गड्ढा भरा, अब इमारत बनेगी; NDA सरकार के 20 साल पर बोले अमित शाह

वहीं समस्तीपुर के कल्याणपुर में 12, वारिसनगर में 16, समस्तीपुर में 16, उजियारपुर में 17, मोरवा में 11, सरायरंजन में 13, मोहिउद्दीननगर में 14, विभूतिपुर में 14, मोरवा में आठ, हसनपुर में 15 नामांकन पत्र दाखिल किए गए है। बेगूसराय के मटिहानी में नौ, साहेबपुर कमाल में 15, बेगूसराय में 17 नामांकन पत्र दाखिल किए गए हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।