1 lakh 80 thousand cash 2 crore worth of property how much does folk singer Maithili Thakur earn every year 1.80 लाख कैश, 2.32 करोड़ की प्रॉपर्टी; हर साल कितना कमाती हैं लोक गायिका मैथिली ठाकुर?, Bihar Hindi News - Hindustan
More

1.80 लाख कैश, 2.32 करोड़ की प्रॉपर्टी; हर साल कितना कमाती हैं लोक गायिका मैथिली ठाकुर?

दरभंगा की अलीनगर सीट से बीजेपी प्रत्याशी मैथिली ठाकुर ने नामांकन दाखिल कर दिया है। अपने शपथपत्र में उन्होने कमाई और पढ़ाई का ब्यौरा दिया है। जानकारी के मुताबिक मैथिली के पास 1.80 लाख कैश है। 2.32 करोड़ की प्रॉपर्टी है। बीते पांच सालों की आय का भी विवरण दिया है।

Fri, 17 Oct 2025 07:35 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
1.80 लाख कैश, 2.32 करोड़ की प्रॉपर्टी; हर साल कितना कमाती हैं लोक गायिका मैथिली ठाकुर?

मशहूर लोक गायिका मैथिली ठाकुर ने बीजेपी के टिकट पर अलीनगर विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। और अब बिहार की सियासत में कदम रख दिया है। अपने शपथ पत्र में उन्होने अपनी संपत्ति का खुलासा किया है। शपथ पत्र में दी गई जानकारी के मुताबिक मैथिली के पास 1 लाख 80 हजार कैश है। 2 करोड़ 32 लाख की प्रॉपर्टी की मालिक हैं। बीते पांच सालों की कमाई की बात करें तो 2023 से 2024 में 28, 67,350 की कमाई की। वहीं 2022-23 में 16,98,840, 2021-22 में 15,93,730, 2020-21 में 11,15,150 और 2019 20 में 12,02,960 आय रही।

मैथिली के पास 47,00,000 रुपये की स्वार्जित संपत्ति है। जिनका वर्तमान में बाजार मूल्य 1,50,00,000 रुपये है। शपथ पत्र में आय का जरिया गायकी, सोशल मीडिया और ब्रांड इन्डोसमेंट बताए गए हैं। वहीं अगर मैथिली की पढ़ाई की बात करें तो मैट्रिक बाल भवन इंटरनेशनल स्कूल, द्वारिका, दिल्ली से 2016 में किया है। वहीं इंटरमीडिएट भी इसी स्कूल से 2018 में किया। मैथिल स्नातक हैं, उन्होने बीए (प्रोग्राम) भारती कॉलेज दिल्ली विश्वविद्यालय से 2022 में किया है। मैथिली मधुबनी जिले के बेनीपट्टी के उरेन गांव की निवासी हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूरजभान और मुन्ना शुक्ला मर्डर केस में बरी; बबलू श्रीवास्तव समेत 4 की हत्या हुई
ये भी पढ़ें:मुन्ना शुक्ला की बेटी को RJD का टिकट, लालगंज से कांग्रेस ने भी उतारा कैंडिडेट
ये भी पढ़ें:ताकत के जोर पर पहली बार निर्दलीय जीते बिहार के बाहुबली, लिस्ट लंबी है

मैथिली ठाकुर के पिता रमेश ठाकुर हैं। जो उनके गुरु भी हैं और संगीत की शिक्षा देते हैं। सोशल मीडिया पर मैथिली की बड़ी फैन फॉलोइंग है। उन्होंने बिहार की लोक संस्कृति को राष्ट्रीय पहचान दिलाई है। अब वो सियासी पारी में कदम रख रही हैं। अलीनगर की सीट पर उनका मुकाबला आरजेडी के विनोद मिश्रा से है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।