police inspector and three chowkidar are absconding after fir registered in bihar lakhisarai बिहार में दारोगा और 3 चौकीदार ही क्राइम कर हो गए फरार, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में दारोगा और 3 चौकीदार ही क्राइम कर हो गए फरार

दारोगा और चौकीदारों द्वारा अवैध वसूली करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो की जांच के बाद आरोपी दारोगा व चौकीदारों के विरुद्ध भय दिखाकर वसूली एवं सरकारी नियमों की अवहेलना के आरोप में केस दर्ज किया गया है।

Sun, 1 June 2025 09:29 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, लखीसराय
share
बिहार में दारोगा और 3 चौकीदार ही क्राइम कर हो गए फरार

बालू लदे वाहन से अवैध वसूली के आरोप में बिहार के लखीसराय के रामगढ़ चौक थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने अपने ही थाने के एक दारोगा एवं तीन चौकीदारों पर केस दर्ज किया है। अवैध वसूली का केस दर्ज होने की जानकारी मिलने के बाद से रामगढ़ चौक थाना के आरोपी दारोगा सत्येन्द्र नारायण सिंह, चौकीदार रौशन राज किरण, भाषो पासवान और चौकीदार सह चालक शिशुपाल कुमार फरार हो गए हैं।

पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए उन्हें तलाश रही है। 29 मई को दर्ज कराई गई प्राथमिकी में थानाध्यक्ष ने कहा है कि 28 मई की रात करीब 11 बजे शेखपुरा रोड के रामगढ़ चौक पर बालू लदे तीन ट्रैक्टर को रोककर थाना के गश्ती वाहन के दारोगा और चौकीदारों द्वारा अवैध वसूली करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो की जांच के बाद आरोपी दारोगा व चौकीदारों के विरुद्ध भय दिखाकर वसूली एवं सरकारी नियमों की अवहेलना के आरोप में केस दर्ज किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेटे की हत्या कर डेड बॉडी नदी में फेंका, पटना में मां-बाप और भाई पर केस दर्ज
ये भी पढ़ें:काम दिलाने की जगह दिखाने ले गया, रास्ते में 2 लोगों को मारी गोली; पटना में हत्या

इस संबंध में एसपी अजय कुमार ने कहा कि बालू लदे ट्रैक्टर से अवैध वसूली का वीडियो वायरल होने की जानकारी के बाद रामगढ़ चौक थाना के गश्ती दल के एक दारोगा एवं तीन चौकीदारों के विरुद्ध स्थानीय थाना में केस दर्ज कराया गया है। केस दर्ज होने के बाद से सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मेरे प्यारे मम्मी-पापा.… परिवार से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप का भावुक संदेश
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।