Murder in land dispute deal for 4 lakhs recce for months Police revelation in Gopal Khemka murder case जमीन विवाद में हत्या, 4 लाख में डील, डेढ़ महीने की रेकी; गोपाल खेमका मर्डर केस में पुलिस का खुलासा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

जमीन विवाद में हत्या, 4 लाख में डील, डेढ़ महीने की रेकी; गोपाल खेमका मर्डर केस में पुलिस का खुलासा

पटना के कारोबारी गोपाल खेमका मर्डर केस में पुलिस ने खुलासा करते हुए दावा किया कि जमीन विवाद में खेमका की हत्या हुई थी। जिसकी साजिश डेढ़ महीने पहले रची गई थी। 4 लाख में डील तय हुई थी। इस मामले में मुख्य आरोपी अशोक साह और शूटर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि हथियार सप्लायर राजा का एनकाउंटर हुआ है।

Tue, 8 July 2025 06:50 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
जमीन विवाद में हत्या, 4 लाख में डील, डेढ़ महीने की रेकी; गोपाल खेमका मर्डर केस में पुलिस का खुलासा

पटना के बहुचर्चित गोपाल खेमका मर्डर केस का पुलिस ने खुलासा कर दिया। डीजीपी विनय कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि गोपाल खेमका की हत्या की सुपारी अशोक साह ने दी थी। जमीन विवाद में इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया था। जिसके लिए 4 लाख रूपए में डील हुई थी। सुपारी किलर उमेश यादव को एडवांस के तौर पर 50 हजार रूपए दिए गए थे। हत्या की साजिश डेढ़ महीने पहले रची गई थी। की गिरफ्तारी हो गई है जबकि गिरफ्तारी के बाद एनकाउंटर में विकास उर्फ राजा ढेर हुआ है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि छापेमारी में अशोक साह के घर पर भारी मात्रा में जमीन के कागजात और 70 राउंड गोलियां मिली हैं। गोपाल खेमका हत्याकांड में शूटर उमेश को हथियार अशोक साह ने दिए थे। उसी ने खेमका का रूटीन भी बताया था। कि कब-जाते हैं। शूटर को जानकारी दी गई थी कि रेगुलर शाम 8 बजे के आसपास बांकीपुर क्लब जाते थे और 11.30 बजे के आसपास खुद गाड़ी चलाकर आते थे। पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि इस केस की जांच में पटना के सभी सीसीटीवी को खंगाला गया, तकनीकी सबूत जुटाए गए। और फिर भागने के रास्ते का सीसीटीवी खंगालते हुए अभियुक्त के घर तक पहुंचे। शूटर उमेश कुमार की निशानदेही पर पुलिस को उसके घर से 59 गोलियां मिली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गोपाल खेमका मर्डर केस में गिरफ्तारी के बाद भी कैसे एनकाउंटर में मारा गया राजा?
ये भी पढ़ें:लालू यादव के CA का किराएदार रहा था अशोक साह, JDU ने खेमका मर्डर से RJD को जोड़ा
ये भी पढ़ें:रात भर जागे, मोहर्रम के बीच गोपाल खेमका मर्डर केस को सुलझना एक चुनौती थी- SSP

वहीं 2018 में गोपाल खेमका के बेटे गुंजन खेमका हत्याकांड के केस से भी जुड़कर तफ्तीश को आगे बढ़ाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि अशोक साह से पहले भी नोमानी, कमलिया मर्डर केस में भी पूछताछ हुई थी। बिहारशरीफ में कोल्ड स्टोरेज के विवाद में जेल भी गया था।

बिहार पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीजीपी विनय कुमार, एडीजी अभियान कुंदन कृष्णन, पटना के आईजी जितेंद्र राणा, पटना के एसपी कार्तिकेय शर्मा सहित पटना पुलिस के कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।