bihar weather report cloudy sky in north temperature increased and heat countinue in south Bihar Weather: उत्तर बिहार में गरज-तड़क वाले बादल, दक्षिण में गर्मी से होगी आफत; जानिए मौसम का हाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather: उत्तर बिहार में गरज-तड़क वाले बादल, दक्षिण में गर्मी से होगी आफत; जानिए मौसम का हाल

Bihar Weather: आने वाले दिनों में दक्षिण बिहार में गर्मी लोगों को तड़पाने वाली है। उत्तर बिहार में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी लेकिन दक्षिण के जिलों में गर्मी हाहाकार मचाएगी।

Sun, 3 May 2026 06:35 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान
share
Bihar Weather: उत्तर बिहार में गरज-तड़क वाले बादल, दक्षिण में गर्मी से होगी आफत; जानिए मौसम का हाल

बिहार में उमस भरी गर्मी का दौर चल रहा है। पिछले कुछ दिनों में आंधी-पानी की स्थिति बनने से लोगों को लू से राहत तो मिली, लेकिन अब फिर से पारा चढ़ने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले दो से तीन दिनों में अधिकतम तापमान में चार डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। न्यूनतम तापमान में भी दो से तीन डिग्री तक वृद्धि के आसार हैं। इधर पिछले 24 घंटों में राज्य में कहीं भारी तो कहीं आंशिक बारिश दर्ज की गई। आने वाले दिनों में दक्षिण बिहार में गर्मी लोगों को तड़पाने वाली है। उत्तर बिहार में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं जिससे लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी लेकिन दक्षिण के जिलों में गर्मी हाहाकार मचाएगी।

कटिहार के प्राणपुर में सर्वाधिक 114.2 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा पूर्णिया के कस्बा में 112.4 मिमी, ढेंगराघाट में 106 मिमी, पूर्वी चंपारण के कल्याणपुर में 82.6 मिमी, बेतिया में 80.6 मिमी, केसरिया में 80.2 मिमी, कटिहार में 74 मिमी सहित उत्तर बिहार के दस जिलों में बारिश हुई। इसके प्रभाव से दक्षिण बिहार में भी तापमान नियंत्रित रहा। मौसम विभाग ने अनुमन जताया है कि उत्तर बिहार में दो-तीन दिन गरज के साथ बारिश के आसार हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में सुबह-सुबह एनकाउंटर, BJP नेता मनोज सिंह के भांजे की हत्या का आरोपी ढेर
ये भी पढ़ें:आज से निशांत की सद्भाव यात्रा, JDU बोली- बिहार की राजनीति में नए युग का आगाज

उत्तर बिहार में गरज-तड़क वाले बादल अभी सक्रिय

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अभी उत्तर बिहार में गरज-तड़क वाले बादलों की सक्रियता बनी हुई है। ऐसे में अगले दो-तीन दिन आंधी पानी संभावित है। दक्षिण बिहार में उमस वाली गर्मी की स्थिति बनी रहेगी। विशेषकर दक्षिण पश्चिम भाग में तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। अन्य जगहों पर अधिकतम तापमान 33 से 38 डिग्री के बीच रहेगा।

मुजफ्फरपुर में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 4 मई को मुजफ्फरपुर जिले के कई जगहों पर बारिश हो सकती है। जबकि, शेष दिनों में रुक-रुक कर एक-दो स्थानों पर बारिश की संभावना है। वहीं, 4 और 5 मई को आंधी के साथ गरज के बीच ओले भी गिर सकते हैं। इस बीच शनिवार को सुबह से ही धूप खिली रही। हालांकि, बीच-बीच में बादलों की आवाजाही भी जारी रही। इससे दिन के तापमान में करीब चार डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इसके बावजूद अधिकतम और न्यूनतम तापमान अभी भी सामान्य से नीचे है

पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केन्द्र के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि जिले के ऊपर फिलहाल उत्तर पश्चिम टर्फ लाइन के कारण निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इस कारण 50 से 60 किमी तक की रफ्तार से हवा चलने के साथ गरज चमक के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। उन्होंने बताया कि इस दौरान 15 मिमी तक की बारिश दर्ज हो सकती है।

वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान में अगले तीन-चार दिनों में अधिकतम तापमान 3 से 4 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। इससे तापमान इस सप्ताह सामान्य के करीब पहुंच सकता है।

Watch: Jabalpur Bargi Dam Hadsa: क्रूज पायलट ने अब बताई पूरी बात, कैसे और क्यों हुआ हादसा? । MP News

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।