NSUI supporters reached Patna to protest against Dharmendra Pradhan BJP workers chased and beat them पटना में धर्मेंद्र प्रधान का विरोध करने पहुंचे NSUI समर्थक, BJP कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना में धर्मेंद्र प्रधान का विरोध करने पहुंचे NSUI समर्थक, BJP कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ज्ञान भवन में आयोजित भाजपा युवा मोर्चा के बिहार यूथ कांक्लेव में शामिल होने आए। इसी दौरान NSUI के कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले को घेरने की कोशिश की गई। जिससे भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए, और फिर जमकर हाथापाई हुई।

Tue, 26 Aug 2025 03:59 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
पटना में धर्मेंद्र प्रधान का विरोध करने पहुंचे NSUI समर्थक, BJP कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

पटना के ज्ञान भवन के बाहर उस वक्त हंगामा मच गया। जब केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के काफिले को एनएसयूआई के समर्थकों ने घेरने की कोशिश की। इस दौरान वहां मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं से झड़प हो गई। जिसके बाद NSUI के समर्थकों को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस दौरान जमकर हाथापाई हो, कुर्सियां भी चलीं। किसी तरह भागकर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने जान बचाई। बताया जा रहा है कि सभी झंडा दिखाने के इरादे से पहुंचे थे।

दरअसल आज (मंगलवार) को धर्मेंद्र प्रधान ज्ञान भवन में आयोजित भाजपा युवा मोर्चा के बिहार यूथ कांक्लेव में शामिल होने आए हैं। इसी दौरान उनके काफिले को घेरने की कोशिश की गई। जिससे भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए थे। अपने संबोधन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी बिहार में लोगों को भ्रमित करने के लिए घूम रहे हैं। जो कांग्रेस खुद वोट चोरी करती रही है, वह आज वोट चोरी करने का नारा लगा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:36 दिन बाद फिर भिड़े विजय सिन्हा और अशोक चौधरी, नीतीश कैबिनेट में तू-तू मैं-मैं
ये भी पढ़ें:तेजस्वी पर सिर्फ राहुल फैसला नहीं लेंगे, CM फेस पर मुकेश सहनी ने बढ़ाई हलचल
ये भी पढ़ें:SC के सवाल से सहमा विपक्ष, अब जाकर तेजस्वी बोले- नाम जुड़वाने में जुट जाओ सब लोग

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को दुनिया का नंबर एक देश बनाने में लगे हैं, इसमें बिहार की बड़ी भूमिका होगी। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।