Rahul Gandhi entered a muddy pond and took out Makhana Heard the ordeal of farmers in Katihar कीचड़ भरे तालाब में राहुल गांधी उतरे, निकाला मखाना; कटिहार में किसानों की जानी आपबीती, Bihar Hindi News - Hindustan
More

कीचड़ भरे तालाब में राहुल गांधी उतरे, निकाला मखाना; कटिहार में किसानों की जानी आपबीती

राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा शनिवार को कटिहार पहुंची। इस दौरान उन्होने मखाना किसानों से मुलाकात की। और कीचड़ भरे तालाब में उतरकर मखाना भी निकाला। तालाब से लेकर मखाना बनने की पूरी प्रक्रिया भी समझी। इस दौरान किसानों ने उन्हें अपनी समस्याएं बताईं।.

Sat, 23 Aug 2025 06:51 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
कीचड़ भरे तालाब में राहुल गांधी उतरे, निकाला मखाना; कटिहार में किसानों की जानी आपबीती

बिहार में वोटर अधिकार यात्रा निकाल रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को कटिहार में मखाना किसानों से मिले और उनकी समस्याएं जानी। इस दौरान वो किसानों के साथ मखाने के तालाब में भी उतरे, और मखाना निकाला। तालाब से लेकर मखाना तैयार होने के पूरे प्रोसेस को समझा। इस दौरान राहुल से किसानों ने अपनी समस्याएं भी साझा की। कई किसानों से उन्होने बातचीत की।लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर ट्वीट करते हुए किसानों का दुख-दर्द शेयर किया।

उन्होने लिखा कि बिहार दुनिया का 90% मखाना उगाता है, मगर दिन-रात धूप-पानी में मेहनत करने वाले किसान-मज़दूर मुनाफे का 1% भी नहीं कमाते हैं। आज, इन किसानों से उनके खेतों में मिलकर उनकी आपबीती जानी। बड़े शहरों में 1000-2000 रुपए किलो बिकता है, मगर इन मेहनतकशों, पूरे उद्योग की नींव को, नाम मात्र का दाम मिलता है। कौन हैं ये किसान-मज़दूर? अतिपिछड़े, दलित - बहुजन। पूरी मेहनत इन 99% बहुजनों की और फ़ायदा सिर्फ़ 1% है। वोट चोर सरकार को न इनकी कदर है, न फिकर - न आय दिया, और न ही न्याय। वोट का अधिकार और हुनर का हक़ एक सिक्के के दो पहलू हैं - और इन दोनों को ही हम खोने नहीं देंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:राहुल-तेजस्वी की वोटर अधिकार यात्रा; तीसरे चरण में प्रियंका गांधी होंगी शामिल
ये भी पढ़ें:तेजस्वी ने समझाया या राहुल गांधी खुद मंदिर न जाकर खानकाह मस्जिद गए; BJP ने पूछा
ये भी पढ़ें:राहुल और तेजस्वी के ड्राइवर पर FIR, पुलिसकर्मी के पैर पर चढ़ी थी थार
ये भी पढ़ें:रंजू की तरह सुबोध का दावा झूठा, राहुल से नाम कटने की बात कही, EC ने सच बताया

वोटर अधिकार यात्रा आज कटिहार से पूर्णिया पहुंचेगी। 17 अगस्त से शुरू हुई यात्रा में तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के सभी दलों के वरिष्ठ नेता शामिल हैं। तीसर चरण में प्रियंका गांधी भी साथ जुड़ेंगी। इसके अलावा तमिलनाडू के सीएम एमके स्टालिन, कर्नाटक के सीएम सिद्धरमैया, यूपी के पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, हिमाचल के सीएम सुखू सुखविंदर समेत इंडिया अलायंस के तमाम दिग्गज नेता शामिल होंगे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।