मस्जिदों से फतवा जारी होगा, तो मंदिरों से बजेगी घंटी : गिरिराज
बिहार में किला मैदान में आयोजित युवा शंखनाद कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि आगामी चुनावों में मुस्लिम समुदाय को फतवा जारी करने से रोका जाएगा। उन्होंने सरकार की विकास योजनाओं का...

सत्ता संग्राम ---------- युवा शंखनाद बांग्लादेशी व रोहिग्या को गर्दनिया पासपोर्ट से किया जाएगा बाहर सड़क, बिजली सहित अन्य क्षेत्र में किया गया है चहुमुंखी विकास फोटो संख्या- 12, कैप्सन- मंगलवार को किला मैदान में आयोजित युवा शंखनाद कार्यक्रम में शामिल केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, मंत्री नितिन नवीन व अन्य। बक्सर, हमारे संवाददाता। आगामी विधानसभा चुनाव में यदि मस्जिदों से फतवा जारी कर वोट देने की बात सामने आएगी। मुस्लिम भाईयों पर अपने पसंद के नेता नहीं चुनने के लिए मजबूर किया जाएगा। तब मंदिरों में भी घंटी बजेगी। सभी विचार, मन मस्तिष्क से सोच विचार कर वोट देने का अधिकार है।
उक्त बातें भाजपा के फायरब्रांड के नेता केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मंगलवार को किला मैदान में आयोजित युवा शंखनाद कार्यक्रम के दौरान कहीं। कहा कि सड़क, बिजली, आवास, शौचालय, उज्जवला गैस योजना, पेंशन सहित अन्य योजनाओं का लाभ देने में केंद्र व राज्य भेदभाव नहीं करती है। सभी को समान रूप से लाभ दिया जाता है। लेकिन, जब चुनाव का समय आता है तब फतवा जारी होने लगता है। यह बर्दास्त नहीं किया जाएगा। स्वतंत्र रूप से सभी अपने मतदाधिकार का प्रयोग करें। केंद्रीय कपड़ा व टेक्स्टाईल मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि पिछले कुछ समय से डेमोग्राफी में बदलाव हुआ है। बंगाल व सीमाचंल क्षेत्र में। यहां रोहिग्यां की बढ़ोत्तरी हुई है। इन्हें पहचान कर गर्दनिया पासपोर्ट के माध्यम से यहां से भेजा जाएगा। कहा कि जब एनडीए की सरकार बनी थी तब बालिकाओं की शिक्षा औसत मात्र 37 प्रतिशत थी। अब वहीं बढ़कर 87 प्रतिशत हो गई है। बालिकाओं को स्कूल जाने के लिए ड्रेस दिया गया। उनकी पढ़ाई में परेशानी नहीं हो। इसलिए मैट्रिक, इंटरमीडिएट व स्नातक में प्रथम श्रेणी से पास होने पर हर बालिका को स्कॉलरशिप दिया जाता है। सभा के दौरान उन्होंने पूर्व आईपीएस आंनद मिश्रा को इशारों-इशारों में कहा कि यदि टिकट नहीं मिलता है। तब यहीं जमे रहिएगा। कहीं जाईयेगा मत। नहीं तो सब कुछ खत्म हो जाएगा। जो काम करते है वहीं युवा रहते है : नितिन नवीन बक्सर। जो लगातार काम करते है वह युवा है। जैसे पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम नीतीश कुमार, गिरिराज सिंह सहित अन्य नेता हैं। ये नेता हर किसी के दुख दर्द में शामिल रहते है। जो महल में रहकर मलाई खाते है वह युवा नहीं है। उक्त बातें सूबे के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने मंगलवार को किला मैदान में आयोजित युवा शंखनाद कार्यक्रम के दौरान कहीं। कहा कि पिछले दिनों राहुल गांधी व तेजस्वी यादव की जोड़ी ने पूरे बिहार का दौरा किया। क्या, यह लालू राज में संभव था। जब गड्डों के बीच में सड़क हुआ करती थी। मंत्री नितिन नवीन कहा कि चुनाव से पूर्व जिले को कई सौगात मिल चुकी है। जिसमें इटाढ़ी बाजार का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इंजीनियरिंग कॉलेज के पहुंच पथ का निर्माण कराया जा रहा है। चौसा अकोढ़ी गोला पथ का निर्माण कराया जा रहा है। जिससे आवागमन आसान हो सके। कहा कि पिछले 70 सालों में कोईलवर पुल की मरम्मत तक नहीं हुई थी। वहीं पीएम मोदी के कार्यकाल में पुराने पुल के बगल में छह लेन का नया ब्रिज बनकर तैयार हो गया है। जिससे जाम की समस्या समाप्त हो गई है। यह लालू यादव का लालटेन युग नहीं है। बल्कि पीएम का एलईडी युग है। यहां तेजी से विकास होता है। लालू युग में जॉब फॉर लैंड घोटाला हुआ। वहीं सीएम नीतीश कुमार ने साढ़े ग्यारह लाख युवाओं को नौकरी प्रदान की है। तीन करोड़ गरीबों का आशियाना बनवाया है। पटना के जिस मेरिन ड्राईव पर तेजस्वी यादव घूम रहे है। वह एनडीए की सरकार ने बनाई है। वहां रात के बारह बजे भी महिला और बच्चियां जा सकती है। सुरक्षा की पूरी गारंटी दी गई है। यह लालू यादव राज में संभव नहीं था। पथ निर्माण मंत्री ने कहा कि पीएम मोदी के कार्यकाल में विश्व का झंड़ा पूरी दुनिया में लहरा रहा है। वहीं कांग्रेस के राज में कश्मीर के लाल चौक पर झंड़ा फहराना मुश्किल हो जाता था। सीएम नीतीश कुमार हर जिले में एक-एक इंजीनियरिंग कॉलेज खोला है। जिससे यहां के बच्चों को पढ़ने के लिए बाहर नहीं जाना पड़े। मेडिकल कॉलेज खोला जा रहा है। यह दूर दृष्टि सोच का परिणाम है। चुनाव रिन्यूवल की प्रक्रिया है : विशाल प्रशांत बक्सर। अब कुछ ही दिनों में सूबे में चुनाव होने वाला है। यह चुनाव नहीं है बल्कि रिन्यूवल की प्रक्रिया है। जनता अपना पूरा मन मिजाज बना चुकी है। उसे क्या करना है। उक्त बातें किला मैदान में आयोजित युवा शंखनाद कार्यक्रम के दौरान तरारी के विधायक विशाल प्रशांत ने कहीं। कहा कि एसआईआर के माध्यम से राहुल गांधी व तेजस्वी यादव पाकिस्तानी-बांग्लादेशी का वोट का अधिकारी दिलाने का प्रयास कर रहे है। विरोधियों के पास विरोध करने की कोई योजना ही नहीं है। उन्होंने कहा कि युवाओं को आगे बढ़ने का पूरा मौका मिलना चाहिए। वहीं भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राहुल व तेजस्वी ने 15 दिनों में बिहार भ्रमण कर लिया। यह लालू राज में संभव नहीं था। इस कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन ने किया। कार्यक्रम में संतोष रंजन राय, प्रदीप दुबे, वर्षा पांडेय, रानी चौबे, राहुल सिंह, दुर्गावती चतुर्वेदी, पुनित सिंह, दुर्गेश सिंह, कुल भूषण, विभू जैन, अविनाश पांडेय सहित अन्य मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन