r blocl to patna junction road closed on ramnavami no entry in several areas of patna traffic adivsory रामनवमी : आरब्लॉक से जंक्शन वाली सड़क बंद, पटना में कहां-कहां नो एंट्री; घर से निकलने से पहले जान लें, Bihar Hindi News - Hindustan
More

रामनवमी : आरब्लॉक से जंक्शन वाली सड़क बंद, पटना में कहां-कहां नो एंट्री; घर से निकलने से पहले जान लें

बुद्ध मार्ग में फ्लाईओवर के नीचे पटना जंक्शन जाने वाला रास्ता बंद रहेगा। बुद्ध मार्ग होकर दर्शनार्थियों को कतार लगाने की अनुमति नहीं होगी। प्रसाद और फूल माला वीर कुंवर सिंह पार्क के पश्चिमी छोर के पास बिकेगा। अदालतगंज रोड में पूरब से पश्चिम यातायात व्यवस्था वन वे रहेगा।

Thu, 26 March 2026 08:31 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, कार्यालय संवाददाता, पटना
share
रामनवमी : आरब्लॉक से जंक्शन वाली सड़क बंद, पटना में कहां-कहां नो एंट्री; घर से निकलने से पहले जान लें

रामनवमी पर पटना यातायात पुलिस ने कई मार्गों पर वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी है, जबकि कई जगहों पर मार्ग को परिवर्तित किया गया है। यातायात पुलिस के अनुसार आरब्लॉक से पटना जंक्शन की ओर 26 मार्च की रात आठ बजे से शुक्रवार रात 11 बजे तक वाहनों का परिचालन नहीं होगा। इस दौरान जीपीओ आरओबी का प्रयोग कर लोग गंतव्य स्थल तक जा सकेंगे। महावीर मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ आर ब्लॉक से लेकर पटना जंक्शन तक होगी। इस मार्ग पर वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।

श्रद्धालु वीर कुंवर सिंह पार्क के पश्चिमी गेट से प्रवेश कर कतारबद्ध रहेंगे। वीर कुंवर सिंह पार्क जीपीओ गोलंबर होते हुए महावीर मंदिर तक जा सकेंगे। गोरियाटोली तथा करबिगहिया की तरफ से पटना जंक्शन को आने वाले वाहन जमाल रोड दक्षिण से यू टर्न लेकर वापास जाएंगे। इसी प्रकार डाकबंगला चौराहा से पटना जंक्शन के बीच वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:छाता रखें साथ! बिहार में 31 मार्च तक बारिश, तेज हवाएं भी चलेंगी;मौसम का हाल

बुद्धमार्ग में फ्लाईओवर के नीचे वाहनों का परिचालन नहीं

बुद्ध मार्ग में फ्लाईओवर के नीचे पटना जंक्शन जाने वाला रास्ता बंद रहेगा। बुद्ध मार्ग होकर दर्शनार्थियों को कतार लगाने की अनुमति नहीं होगी। प्रसाद और फूल माला वीर कुंवर सिंह पार्क के पश्चिमी छोर के पास बिकेगा। अदालतगंज रोड में पूरब से पश्चिम यातायात व्यवस्था वन वे रहेगा। वीरचंद पटेल पथ से अदालत गंज रोड में वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। पटना जंक्शन के आसपास किसी भी प्रकार के वाहनों के पार्किंग वर्जित रहेगी।

झांकी के लिए कल शाम पांच बजे से बेली रोड पर ऑटो नहीं चलेंगे

27 मार्च की शाम पांच बजे से झांकी आगमन के समय सभी ई-रिक्शा/ऑटो का परिचालन बेली रोड, बोरिंग रोड क्रॉसिंग से आयकर गोलंबर की तरफ प्रतिबंधित रहेगा। जिन यात्रियों को गांधी मैदान की ओर जाना हो वे बोरिंग रोड चौराहा राजापुर पुल होते जा सकेंगे। स्टेशन की ओर जाने वाले यात्री आरब्लॉक के ऊपर जीपीओ/चिरैयाटांड़ फ्लाईओवर होते जा सकेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में अब पीएनजी कनेक्शन के लिए ऑनलाइन करें अप्लाई, क्या है तरीका

शहर के चार किमी इलाके में आज से पुलिस का पहरा

रामनवमी पर गुरुवार से शहर के चार किमी क्षेत्र में पुलिस का चप्पे चप्पे पहरा रहेगा। आठ क्षेत्रों से होकर शोभायात्रा गुजरेगी, इसलिए यहां सुरक्षा के तगड़े प्रबंध किए गए हैं। गुरुवार की रात आठ बजे से कई सड़कों पर वाहनों के लिए मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है।

शहर के अलग अलग इलाकों से डाकबंगला चौराहे पर शोभायात्रा पहुंचेगी। यहां पुलिस का एक अस्थाई नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। लगभग पांच सौ पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, ताकि कोई अशांति नहीं फैला सके। डाकबंगला, आयकर गोलंबर, वीरचंद पथ, आरब्लॉक चौराहा, जीपीओ, पटना रेलवे जंक्शन, फ्रेजर रोड, एसपी वर्मा रोड में सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए गए हैं। इन जगहों पर पुलिस पदाधिकारियों के नेतृत्व में फायर ब्रिगेड की टीम भी तैनात रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:केंद्र सरकार की विदेश नीति फ्लॉप, बोले तेजस्वी यादव- पेट्रोल-डीजल के बढ़ेंगे दाम

स्वास्थ्य विभाग की ओर से एम्बुलेंस और स्वास्थ्य कर्मियों की भी तैनाती की जाएगी। सभी मार्ग पर दो पुलिस पेट्रोलिंग की व्यवस्था रहेगी। आठ जगहों पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट के अलावा डीएसपी रैंक के अधिकारियों की तैनाती की गई है। गुरुवार की रात से पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर जाने वाले वाहनों पर पूरी तरह रोक लगा दी जाएगी। पटना रेलवे जंक्शन जाने वाले सभी रास्ते पैदल लोगों के लिए खुला रहेगा।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।