उमस से लोग परेशान, तापमान 34.8 डिग्री
-21 व 22 के लिए यलो अलर्ट जारी पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सोमवार को उमस और गर्मी से लोग बेहाल नजर आये। सोमवार को न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। सोमवार को उमस और गर्मी से लोग बेहाल नजर आये। सोमवार को न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस तो अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रविवार की अपेक्षा न्यूनतम एवं अधिकतम तापमान में लगभग दो डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ। दोपहर में उमस भरी गर्मी बरकरार रही। सोमवार सुबह में 5 से 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूरबा हवा चली, जिससे सुबह का मौसम शुष्क रहा। मगर दोपहर में उमस और गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। 21 एवं 22 अप्रैल को येलो अलर्ट जारी किया गया है।
येलो अलर्ट में हवा के झोंके के साथ हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन