Severe Heatwave Continues Life Affected by Scorching Temperatures in India मौसम का मिजाज : तेज गर्म पछुआ का कहर, जनजीवन हलकान, Gaya Hindi News - Hindustan
More

मौसम का मिजाज : तेज गर्म पछुआ का कहर, जनजीवन हलकान

मौसम का मिजाज : तेज गर्म पछुआ का कहर, जनजीवन हलकान मौसम का मिजाज : तेज गर्म पछुआ का कहर, जनजीवन हलकान

Mon, 20 April 2026 08:05 PMNewswrap हिन्दुस्तान, गया
share
मौसम का मिजाज : तेज गर्म पछुआ का कहर, जनजीवन हलकान

लगातार चार दिनों से मौसम का मिजाज बेहद तल्ख है। दो दिनों से गर्म पछुआ यानी लू कहर बरपा रही है। सोमवार की सुबह से तीखी धूप निकली। दोपहर में लू से जनजीवन प्रभावित रहा। महज 17 फीसदी नमी के बीच करीब 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से पछुआ चली। तेज पछुआ की मार से जनजीवन झुलसता रहा। हालांकि अधिकतम तापमान में वृद्धि नहीं हुई। मामूली गिरावट ही रही। दिन के साथ रात की भी गर्मी सता रही है। न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो गयी। सोमवार को अधिकतम सामान्य से तीन डिग्री अधिक 42.4 और न्यूनतम भी दो डिग्री अधिक 24.6 रहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आसमान से बरसने लगी आग, 39 डिग्री पहुंचा पारा, पसीने से तर-बतर हुए लोग

नमी की मात्रा सुबह में 38 तो शाम तक दोपहर में 17 फीसदी रही। इससे पहले रविवार का दिन इस सीजन का सबसे गर्म रहा था। रविवार को अधिकतम 42.8 और न्यूनतम 24.6 डिग्री रहा। सोमवार को भी सूबे में 43.2 डिग्री पर सबसे गर्म डेहरी रहा। इसके बाद डुमरांव का अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री रहा।मौसम विशेषज्ञ एसके पटेल ने बताया कि मौसम साफ और ड्राई रह रहा है। सूर्य की तीखी किरणें जमीन तक बिना किसी रुकावट के आ रही है। राजस्थान की ओर से गर्म पछुआ चल रही है। ऐसी स्थिति में जनजीवन बेहद प्रभावित है। बताया कि अगले दो-तीन दिनों में मौसम के मिजाज में विशेष बदलाव का अनुमान नहीं है। अधिकतम तापमान 42 से 44 डिग्री के बीच रह सकता है। मंगलवार को अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री तक वृद्धि हो सकती है।इधर, भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से जनजीवन हलकान है। दोपहर में धूप व लू से चेहरे झुलस रहे हैं। भीषण गर्मी का असर बाजार भी दिख रहा है। सोमवार की दोपहर में बाजार में भीड़-भाड़ कम रही। हालांकि शादी-विवाह के सीजन और अक्षय तृतीया के कारण थोड़ी चहल-पहल रही।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सूरज की गर्मी से तपा सोमवार, राहत की उम्मीद कम
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भीषण गर्मी से जनजीवन बेहाल, पारा 42 डिग्री पार

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।