अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा
सोमवार को मधुबनी में तेज धूप और गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया। दोपहर में 37 डिग्री सेल्सियस तापमान के कारण स्कूल से लौट रहे बच्चे पसीने में तरबतर थे। मौसम में अचानक बदलाव से लोग सर्दी, खांसी और फीवर जैसी बीमारियों का सामना कर रहे हैं। मौसम विभाग ने हल्के बादलों की संभावना जताई है।

शंभू नाथ ठाकुर मधुबनी। तेज धूप एवं उमसभरी गर्मी से सोमवार को लोगों का हाल बेहाल हो गया। चिलचिलाती धूप ऐसी की दोपहर में सड़कों पर बहुत कम लोग दिखाई पड़ रहे थे। बहुत जरूरी काम से ही लोग घरो से बाहर निकले। सबसे अधिक परेशानी दोपहर में 12.30 बजे स्कूल से लौटने वाले बच्चों को हुई। वे पसीना से तर बतर थे। लोग पेड़ की छाव खोज रहे थे। सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। अचानक मौसम का मिजाज बदलने से लोग बीमार पड़ने लगे हैं। सर्दी, खांसी के साथ घर घर में लोग फीवर से लोग परेशान हैं।
ये सब मौसम में अचानक बदलाव के कारण हुआ है। सुबह में हल्की ठंड एवं दोपहर में भीषण गर्मी से लोग बीमार पड़ रहे हैं। मौसम विभाग द्वारा 22 अप्रैल तक के मौसम पूर्वानुमान मेंकहा गया है कि पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार के आसमान में हल्के बादल देखें जा सकते है। हालांकि, मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। औसतन 8 से 12 कि.मी. प्रति घंटा की रफ्तार से पूरवा हवा चलने का अनुमान है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 55 से 60 प्रतिशत तथा दोपहर में 15 से 25 प्रतिशत रहने की संभावना है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन