महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी में 33 प्रतिशत आरक्षण का स्वागत
-13purn17-नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनते हुए विधायक। पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। विज्ञान भवन नई दिल्ली से प्रसारित

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। विज्ञान भवन नई दिल्ली से प्रसारित नारी शक्ति वंदन सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए संबोधन को नगर भाजपा पूर्व भाग महिला मोर्चा के नेतृत्व में विधायक जनसंपर्क कार्यालय गुलाबबाग पूर्णिया में विधायक विजय खेमका के साथ सामूहिक रूप से सबों ने सुना। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाए एवं स्थानीय कार्यकर्ता की उपस्थिति रही। विधायक विजय खेमका ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की महिलाओं के सम्मान और अधिकारों को समर्पित एक ऐतिहासिक एवं युगांतकारी पहल है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास और सामाजिक न्याय की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
महिलाओं को राजनीतिक भागीदारी में 33 प्रतिशत आरक्षण देने का निर्णय भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। विधायक ने कहा कि वर्षों तक परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति करने वाले दलों ने महिलाओं के वास्तविक सशक्तिकरण की चिंता नहीं की, बल्कि अपने सीमित राजनीतिक हितों को प्राथमिकता दी। इसके विपरीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए देश की आधी आबादी को नई शक्ति देने का कार्य किया है। महिला मोर्चा की नगर पूर्व अध्यक्ष सीमा झा ने सबों को इस विधेयक के समर्थन में 9667173333 पर मिस्ड कॉल करवाया तथा सबों से इस नम्बर पर मिस्ड कॉल कर अपने समर्थन देने की अपील की। इस दौरान नेत्री अनुपमा झा, पुष्पा राय, राधिका देवी,टुंपा बरीइ,आशा सिंह,सुनीता देवी, सहित दर्जनों महिलाओं ने भाग लिया और प्रधानमंत्री के संबोधन का स्वागत किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन