Empowering Women Nari Shakti Vandan Conference Highlights Women s Role in India s Development मड़ियाहूं में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन, Jaunpur Hindi News - Hindustan
More

मड़ियाहूं में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन

Jaunpur News - जौनपुर में 'नारी शक्ति वंदन सम्मेलन' का आयोजन हुआ, जहां भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.अजय कुमार सिंह ने कहा कि महिलाएं विकसित भारत की गारंटी हैं। उन्होंने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' को ऐतिहासिक बताया, जो महिलाओं के योगदान को सम्मानित करता है। सम्मेलन में महिलाओं के सशक्तिकरण और विकास पर जोर दिया गया।

Tue, 14 April 2026 12:24 AMNewswrap हिन्दुस्तान, जौनपुर
share
मड़ियाहूं में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन

जौनपुर, संवाददाता। नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन सोमवार को शिवपुर मड़ियाहूं स्थित एक उपवन में हुआ। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष मछलीशहर डॉ.अजय कुमार सिंह ने कहा कि महिलाएं ही विकसित भारत की गारंटी हैं। आज भारत की हर नारी का आत्मविश्वास आसमान छू रहा है। उन्होंने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह केवल कानून नहीं, बल्कि उन करोड़ों माताओं-बहनों के त्याग को श्रद्धांजलि है जिन्होंने राष्ट्र निर्माण ने योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाला नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद से पारित होना लोकतंत्र का निर्णायक क्षण है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिलाओं की आवाज अब संसद और विधानसभा में भी गूंजेगी: ऊषा विद्यार्थी

आने वाली पीढ़ियां इस दिन को याद रखेंगी। आज हर क्षेत्र में महिलाएं अपनी रचनात्मकता और अद्वितीय उत्साह से देश का भविष्य गढ़ रही हैं। विज्ञान, तकनीक, रक्षा, उद्यमिता हर जगह बेटियां लीड कर रही हैं। उन्होंन ने कहा कि महिला सशक्तिकरण अब सहायता नहीं, महिला-नेतृत्व विकास है। इसके पूर्व सम्मेलन में लोगों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लाइव प्रसारण सुना। उन्होंने कहा कि हमारे देश की महिलाएं देश की गरिमा और गौरव दोनों को बढा रही हैं। हमारी सरकार ने पिछले 10 साल में उज्ज्वला, मुद्रा योजना, ड्रोन दीदी, लखपति दीदी जैसी योजनाओं से जमीनी स्तर पर महिलाओं का जीवन बदला है। हमारा संकल्प है कि हर बहन अपनी पूरी क्षमता पहचान कर भारत की विकास यात्रा में भागीदार बने। इस मौके पर चन्द्र प्रकाश सिंह पप्पू, मीना पटेल, सीमा सिंह, अनुपमा राय, उषा किरन, संतोष मिश्रा, चंदन केशरी, राजेश सिंह, राजेश जायसवाल सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर महिलाओं से समर्थन की अपील
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देश के हर क्षेत्र में माताओं और बहनों का अमूल्य योगदान

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।