Celebrating 12 Years of PM Modi s Leadership Achievements and Progress केंद्र सरकार के बारह वर्ष पूर्ण होने पर मनाया दीपोत्सव, Purnia Hindi News - Hindustan
More

केंद्र सरकार के बारह वर्ष पूर्ण होने पर मनाया दीपोत्सव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर बनमनखी में पूजा-अर्चना और दीपोत्सव का आयोजन हुआ। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष संतोष चौरसिया ने प्रधानमंत्री की उपलब्धियों का उल्लेख किया। वहीं, विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा के बढ़ने की बात की।

Thu, 11 June 2026 11:20 PMNewswrap हिन्दुस्तान, पूर्णिया
share
केंद्र सरकार के बारह वर्ष पूर्ण होने पर मनाया दीपोत्सव

बनमनखी, संवाद सूत्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को बनमनखी के प्रसिद्ध नरसिंह मंदिर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूजा-अर्चना, संध्या आरती एवं दीपोत्सव का आयोजन किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएम मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल पूरा होने पर पर विशेष प्रार्थना

आयोजन का विवरण

इस दौरान मंदिर परिसर को दीपों से सजाया गया और प्रधानमंत्री की दीर्घायु तथा देश की समृद्धि के लिए विशेष प्रार्थना की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष संतोष चौरसिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार जनता के प्रत्यक्ष जनादेश से चुने जाकर 12 वर्षों से देश का नेतृत्व कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भारत ने वैश्विक प्रतिष्ठा के स्थापित किये नए आयाम

प्रधानमंत्री के कार्यकाल का महत्व

उन्होंने कहा कि यह कार्यकाल भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश के विकास और वैश्विक स्तर पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा का उल्लेख किया। संध्या आरती के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया।

इस अवसर पर भाजपा विधानसभा संयोजक अजय कुमार सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष वीर नारायण गुप्ता, अवधेश साह, नवनीत सिंह, राजेश रंजन, गुंजन शर्मा, नगर मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष अनीता देवी, नितिन जायसवाल, शिवशंकर तिवारी, सुबोध साह, महेश पोद्दार, मधुसूदन प्रभाकर, वेद प्रकाश, ब्रजमोहन सिंह, सानू सिंह, सुरेंद्र साह, रमण कुमार, कमलेश साह, नरेश भगत, नंदन विश्वकर्मा, अभिषेक आनंद, संतोष झा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

समापन पर दीप प्रज्वलन

कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलन के साथ प्रधानमंत्री के 12 वर्षों के कार्यकाल का उत्सव मनाया तथा संगठन को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

......................

विश्व में बढ़ा भारत का मान, सशक्त हुआ सनातन समाज

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।

विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री मोदी की उपलब्धियाँ

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा एवं वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।

संस्कृति का सम्मान

उनके नेतृत्व में भारत ने विश्व मंच पर अपनी एक नई और सशक्त पहचान स्थापित की है। अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण प्रधानमंत्री के नेतृत्व में संभव हो पाया। इसके साथ ही करोड़ों सनातनियों की सदियों पुरानी आस्था, श्रद्धा और प्रतीक्षा को सम्मान मिला है।

यह केवल एक मंदिर का निर्माण नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में देशभर में सनातन समाज अधिक जागरूक, संगठित और सशक्त हुआ है। भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक विरासत और सनातन मूल्यों को वैश्विक स्तर पर नई पहचान मिली है तथा भारत का मान-सम्मान पूरे विश्व में बढ़ा है। वहीं भारत ने आत्मनिर्भरता, डिजिटल क्रांति, गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना और जनकल्याणकारी योजनाओं के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बांका : पीएम मोदी के 12 वर्ष से अधिक सेवा कार्यकाल पर भाजपा नेताओं ने जलाए दीप

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।