पीएम मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल पूरा होने पर पर विशेष प्रार्थना
-पूजा-अर्चना एवं आरती कार्यक्रम में शामिल हुए भाजपा नेता पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, विश्व

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, विश्वास, विकास एवं जनकल्याण के 12 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक विशेष धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी बबलू सहाय के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा राष्ट्र के निरंतर विकास एवं कल्याण हेतु पूजा-अर्चना, आरती एवं सामूहिक प्रार्थना जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। 12 साल बेमिसाल कार्यक्रम की जिला संयोजक मीनाक्षी सिन्हा की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों के दौरान भारत ने विकास, आत्मनिर्भरता, गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल क्रांति तथा वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उनकी दूरदर्शी नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं ने देश के करोड़ों नागरिकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है। अंत में आरती, भजन-कीर्तन एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल रंजन वर्मा, निवर्तमान जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष राजेश रंजन, रामनारायण मेहता, जिला महामंत्री अरुण राय पुलक, मंडल अध्यक्ष गोपाल सिन्हा, वार्ड पार्षद अर्जुन सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुमित सिंह एवं पदाधिकारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष संगीता वर्मन एवं पदाधिकारी, डॉ संजीव, राजीव राय, गुप्तेश कुमार, राजेश गोश्वामी, संजय मोहन, काली शंकर, प्रमोद जायसवाल, अजित सिन्हा, प्रशांत झा, शुभम झा, अमन भारती इत्यादि सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन