patna traffic police 24 employees suspended for late in attendance पटना यातायात पुलिस के 24 पुलिसकर्मी सस्पेंड, SP ने क्यों जारी किया फरमान, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना यातायात पुलिस के 24 पुलिसकर्मी सस्पेंड, SP ने क्यों जारी किया फरमान

हाजिरी लगाने में भी पुलिसकर्मियों ने देर की। इसकी सूचना यातायात एसपी को मिली। इसके बाद यातायात एसपी ने इस मामले की जांच कराई। साक्ष्य देखे गये तो पता चला कि पुलिसकर्मियों ने ड्यूटी पर पहुंचने में देर की।

Wed, 18 June 2025 06:38 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटना
share
पटना यातायात पुलिस के 24 पुलिसकर्मी सस्पेंड, SP ने क्यों जारी किया फरमान

पटना में यातायात पुलिस के 24 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इन पर देर से ड्यूटी पर पहुंचने का आरोप है। निलंबित किए गए यातायात पुलिस के कर्मी पटना एयरपोर्ट समेत अन्य इलाकों में तैनात थे। जिन पर कार्रवाई हुई है उनमें 19 महिला और पांच पुरुष दोनों पुलिसकर्मी शामिल हैं। सूत्रों की मानें तो पटना एयरपोर्ट, सचिवालय समेत अन्य इलाकों में ड्यूटी करने वाले सिपाही रैंक के पुलिसकर्मी अपने कार्यस्थल पर देर से पहुंचे थे।

हाजिरी लगाने में भी पुलिसकर्मियों ने देर की। इसकी सूचना यातायात एसपी को मिली। इसके बाद यातायात एसपी ने इस मामले की जांच कराई। साक्ष्य देखे गये तो पता चला कि पुलिसकर्मियों ने ड्यूटी पर पहुंचने में देर की। फिर यातायात एसपी ने सभी को निलंबित करने के आदेश दे डाले।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के 8 जिलों में भारी बारिश, पटना में ठनका; कब तक सक्रिय रहेगा मानसून

बार-बार चेतावनी के बाद भी नहीं सुधरे

दरअसल, स्कूल का समय होने के कारण यातायात में अलग-अलग दो समय पर जवानों की ड्यूटी लगाई जाती है। पहली पाली की ड्यूटी सुबह के छह बजे से दोपहर दो बजे तक होती है। दूसरी पाली की ड्यूटी दोपहर दो बजे से लेकर रात के 10 बजे तक होती है। जवानों को सुबह समय पर पहुंचना होता है। हाल के दिनों में कई बार यह देखा गया कि जवान देर से अपनी ड्यूटी पर पहुंच रहे थे। इसके बाद उन्हें चेतावनी भी दी गई। इसके बाद भी जब कुछ जवान समय से ड्यूटी पर नहीं आए तो उन्हें निलंबित कर दिया गया।

कई जगहों पर लग रहे जाम, पुलिसकर्मी रहते हैं नदारद

राजधानी पटना में हर रोज कई जगहों पर जाम लगने से लोग परेशान हैं। जाम तब और भयावह हो जाता है, जब कोई यातायात पुलिस का कर्मी मौजूद नहीं रहता है। सोमवार की देर शाम भी आयकर गोलंबर से लेकर कोतवाली टी तक वाहनों की कतार लगी थी। वहीं पुराने म्यूजियम से लेकर कोतवाली टी तक भी जाम लग गया था। पुलिस अधकिारियों का कहना है कि कई जगहों पर मेट्रो सहित अन्य निर्माण कार्य होने के कारण रास्ते संकरे हो गए जिस कारण व्यस्त समय में वाहनों का दबाव बढ़ जाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दानापुर की पूर्व विधायक आशा सिन्हा के खिलाफ गैर जमानतीय वारंट जारी, क्या है आरोप

ड्यूटी पर आने और जाने के दौरान बनानी होती है हाजिरी

यातायात पुलिस के सूत्रों ने बताया कि उन्हें ड्यूटी पर आने के साथ ही अपनी नजदीकी ओपी या यातायात के थाने में हाजिरी बनाती होती है। इसके बाद ड्यूटी से जाते वक्त भी उन्हें हाजिरी बनानी पड़ती है। पहले ऐसा नहीं था। यातायात पुलिस के अधिकारियों ने ऐसा इसलिए किया, ताकि जवान समय से ड्यूटी आएं। मगर कुछ पुलिसकर्मियों का कहना है कि पहले से ही वे ड्यूटी करने के बाद थक जाते हैं। इसके बाद हाजिरी बनाने के नियम से उन्हें परेशानी होती है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।