non bailable warrant issued against danapur former mla asha sinha दानापुर की पूर्व विधायक आशा सिन्हा के खिलाफ गैर जमानतीय वारंट जारी, क्या है आरोप, Bihar Hindi News - Hindustan
More

दानापुर की पूर्व विधायक आशा सिन्हा के खिलाफ गैर जमानतीय वारंट जारी, क्या है आरोप

अदालत ने पूर्व विधायक आशा सिन्हा को उपस्थित होने का आदेश दिया था। इसके बाद भी अनुपस्थित रहने पर विशेष अदालत ने उनका बेल बांड खारिज करते हुए उनके खिलाफ गिरफ्तारी का गैर जमानतीय वारंट जारी करने आदेश दिया है।

Wed, 18 June 2025 06:09 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, पटना
share
दानापुर की पूर्व विधायक आशा सिन्हा के खिलाफ गैर जमानतीय वारंट जारी, क्या है आरोप

एमपी-एमएलए की विशेष न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने मंगलवार को दानापुर की पूर्व विधायक आशा सिन्हा के खिलाफ गिरफ्तारी का गैर जमानतीय वारंट जारी करने आदेश दिया है। पूर्व विधायक आशा सिन्हा के खिलाफ आचार संहिता और सरकारी आदेश का उल्लंघन कर जुलूस निकालने का एक मामला चल रहा है। इस मामले में पूर्व विधायक जमानत पर थीं।

मामले की सुनवाई के दौरान लगातार अनुपस्थित रहने पर विशेष अदालत ने पूर्व विधायक आशा सिन्हा को उपस्थित होने का आदेश दिया था। इसके बाद भी अनुपस्थित रहने पर विशेष अदालत ने उनका बेल बांड खारिज करते हुए उनके खिलाफ गिरफ्तारी का गैर जमानतीय वारंट जारी करने आदेश दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के 8 जिलों में भारी बारिश, पटना में ठनका; कब तक सक्रिय रहेगा मानसून

यह मामला वर्ष 2015 के विधानसभा चुनाव का है। पूर्व विधायक के खिलाफ दानापुर थाने में आचार संहिता के उल्लंघन का एक मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने अनुसंधान के बाद चार्जशीट दायर की थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना यातायात पुलिस के 24 पुलिसकर्मी सस्पेंड, SP ने क्यों जारी किया फरमान
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।