prisoner run away from court bihar police caught handcuff हाथ में ही पकड़े रह गए हथकड़ी और गायब हो गया कैदी, गजब है बिहार पुलिस, Bihar Hindi News - Hindustan
More

हाथ में ही पकड़े रह गए हथकड़ी और गायब हो गया कैदी, गजब है बिहार पुलिस

राकेश सिंह हथकड़ी में था और हथकड़ी का दूसरा सिरा चौकीदर कृष्ण किशोर प्रसाद के हाथ में था। इसी दौरान बंदी राकेश हथकड़ी सरका कर भाग निकला। हथकड़ी चौकीदार के हाथ में ही रह गया और राकेश चंपत हो गया।

Mon, 2 June 2025 12:25 PMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान
share
हाथ में ही पकड़े रह गए हथकड़ी और गायब हो गया कैदी, गजब है बिहार पुलिस

बिहार पुलिस अक्सर अपने कारनामों की वजह से चर्चा में रहती है। अब नवादा में पुलिस के इस कारनामे के बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। यहां पुलिस एक कैदी को हथकड़ी लगाकर कोर्ट में ले गई थी। लेकिन बड़ी हैरानी की बात है कि पुलिस यह हथकड़ी अपने हाथ में ही पकड़ी रह गई और कैदी फुर्र हो गया।

नवादा पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। व्यवहार न्यायालय में उपस्थापना हेतु लाया गया एक बंदी हथकड़ी सरका कर भाग निकला। घटना शनिवार की शाम की बतायी जाती है। घटना के बाद बंदी की तलाश के लिए कोर्ट की पुलिस की मदद से चारों ओर खोजबीन की गयी। परंतु उसका कोई सुराग नहीं मिला।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दो शादी करना गलत नहीं, तेज प्रताप ने कोई गुनाह नहीं किया; RJD सांसद क्या बोले
ये भी पढ़ें:27 शब्दों में तेज प्रताप को RJD से बाहर होने का आदेश, अब्दुल बारी सिद्दीकी का खत

बंदी की पहचान कौआकोल के कदहर गांव के राकेश सिंह के रूप में की गयी है। 35 वर्षीय राकेश सिंह कदहर गांव के रविन्द्र सिंह का बेटा बताया जाता है। उसके खिलाफ कोर्ट से वारंट निर्गत किया गया था। कौआकोल पुलिस ने राकेश सिंह को शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद कोर्ट के वारंट के साथ उसे बी-सैप के जवान अमित काजी व चौकीदार कृष्ण किशोर प्रसाद के साथ कौआकोल थाने से नवादा कोर्ट के लिए भेजा गया था। उसके साथ एक अन्य बंदी मुकेश कुमार भी थी।

उपस्थापना के क्रम में भाग निकला

बताया जाता है कि बी-सैप का जवान व चौकीदार दोनों बंदियों राकेश सिंह व मुकेश कुमार को लेकर कौआकोल से नवादा कोर्ट पहुंचा। इस बीच मुकेश कुमार को कोर्ट में उपस्थापित करने के लिए बी-सैप जवान अमित काजी गया। इस दौरान राकेश सिंह हथकड़ी में था और हथकड़ी का दूसरा सिरा चौकीदर कृष्ण किशोर प्रसाद के हाथ में था। इसी दौरान बंदी राकेश हथकड़ी सरका कर भाग निकला। हथकड़ी चौकीदार के हाथ में ही रह गया और राकेश चंपत हो गया। अमित काजी के पेशी करा कर लौटने के बाद चौकीदार ने उसे पूरी कहानी बतायी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हत्या कर टुकड़ों में काटा, 16 साल के लड़के का निचला हिस्सा अब भी गायब; खौफनाक
ये भी पढ़ें:पीएम आवास के पैसे के लिए बिहार में हत्या, पिता ने बेटे को मार डाला

नगर थाने में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी

इस मामले में नगर थाने में 31 मई को प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। दर्ज नगर थाना कांड संख्या- 589/25 में आरोपित राकेश के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। नगर थाना व कौआकोल दोनों थाने की पुलिस आरोपित की खोजबीन में कई जगहों पर छापेमारी कर रही है। ताजा समाचार मिलने तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। वहीं कौआकोल पुलिस इस मामले में चौकीदार व बी-सैप जवान की लापरवाही के मामले में शोकॉज कर रही है। कौआकोल एसएचओ दीपक कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पॉकेट में सिंदूर और कपल की लाश, पैर जमीन से सटा; मार कर टांगने का आरोप
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।