minor girl and boy dead body found in bettiah sindoor in pocket पॉकेट में सिंदूर और पेड़ से लटकी कपल की लाश, पैर जमीन से सटा; मर्डर कर टांगने का आरोप, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पॉकेट में सिंदूर और पेड़ से लटकी कपल की लाश, पैर जमीन से सटा; मर्डर कर टांगने का आरोप

किशोर के पॉकेट से सिंदूर की पुड़िया निकली। किशोरी की मांग में सिंदूर था। ग्रामीणों को हत्या की आशंका है कि दोनों की हत्या कर शव को लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। पुलिस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है।

Mon, 2 June 2025 11:43 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, लौरिया
share
पॉकेट में सिंदूर और पेड़ से लटकी कपल की लाश, पैर जमीन से सटा; मर्डर कर टांगने का आरोप

बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया थानाक्षेत्र की सिसवनिया पंचायत के बारवा के समीप बगीचा में रविवार को पेड़ से लटका किशोर व किशोरी का शव मिला। जानकारी मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दोनों लौरिया थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले थे। दोनों का शव साथ में ही लटक रहा था। हालांकि दोनों के पैर जमीन से सटे हुए थे। ग्रामीणों ने हत्या कर शव टांगने की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंचे नरकटियागंज एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह, इंस्पेक्टर रमन कुमार व थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने मामले की छानबीन की।

ग्रामीणों ने बताया कि रविवार दोपहर में कुछ बच्चे टिकोला बीनने के लिए बगीचे की तरफ गये थे। यहां किशोर व किशोरी के शव को लटकते देखा। जानकारी मिलते ही लोगों का हुजूम घटनास्थल की ओर उमड़ पड़ा। इधर, सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। इधर, पुलिस ने मोतिहारी से एफएसएल की टीम को बुलाया। इसके बाद शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हत्या कर टुकड़ों में काटा, 16 साल के लड़के का निचला हिस्सा अब भी गायब; खौफनाक
ये भी पढ़ें:पीएम आवास के पैसे के लिए बिहार में हत्या, पिता ने बेटे को मार डाला

किशोर के पॉकेट से सिंदूर की पुड़िया निकली। किशोरी की मांग में सिंदूर था। ग्रामीणों को हत्या की आशंका है कि दोनों की हत्या कर शव को लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है। पुलिस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है।

किशोर की मां ने बताया कि मेरा पुत्र शनिवार रात को करीब 10 बजे खाना खाकर टहलने के लिए निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। रात से से ही उसकी खोजबीन कर रही थी। दोपहर में लोगों ने जानकारी दी कि मेरे पुत्र का शव पेड़ से लटक रहा है। उसके पिता रोजगार के सिलसिले में बाहर रहते हैं। उन्हें घटना की जानकारी दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बच्चों का झगड़ा छुड़ान गए युवक को सीने और गर्दन में मार दी गोली, पटना में कांड
ये भी पढ़ें:बिहार के इन 9 जिलों में ठनका और तेज हवा की चेतावनी, पटना में कैसा रहेगा मौसम
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।