father killed son for money of pm awas yojana in bihar पीएम आवास के पैसे के लिए बिहार में हत्या, पिता ने बेटे को मार डाला, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पीएम आवास के पैसे के लिए बिहार में हत्या, पिता ने बेटे को मार डाला

रफीद को रुन्नीसैदपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से मुजफ्फरपुर रेफर किया गए। वहां एसकेएमसीएच में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एक माह पूर्व रफीद के खाते में राशि आई थी।

Mon, 2 June 2025 10:39 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, संवाद सूत्र, रुन्नीसैदपु, सीतामढ़ी
share
पीएम आवास के पैसे के लिए बिहार में हत्या, पिता ने बेटे को मार डाला

बिहार में पीएम आवास योजना के पैसों के लिए मर्डर हो गया। वारदात सीतामढ़ी जिले की है। यहां माधोपुर चौधरी गांव में पीएम आवास योजना से मिली राशि के विवाद में पिता ने अपने ही बेटे की ईंट से हमला कर हत्या कर दी। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की पत्नी के बयान पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आरोपी पिता सफी मंसूरी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

मृतक रफीद मंसूरी (30) की पत्नी अफसाना खातून ने पुलिस को बताया कि वह मायके चकनदोई गयी थी। शनिवार देर रात पिता-पुत्र में पैसे को लेकर विवाद हुआ। रफीद के छत पर जाने के दौरान ससुर ने सिर पर ईंट से वार कर दिया। रफीद को रुन्नीसैदपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से मुजफ्फरपुर रेफर किया गए। वहां एसकेएमसीएच में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एक माह पूर्व रफीद के खाते में राशि आई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दो शादी करना गलत नहीं, तेज प्रताप ने कोई गुनाह नहीं किया; RJD सांसद क्या बोले
ये भी पढ़ें:27 शब्दों में तेज प्रताप को RJD से बाहर होने का आदेश, अब्दुल बारी सिद्दीकी का खत
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।