Prashant Kishor got angry on NDA leaders Named 3 most corrupt leaders of Bihar also implicated Tejashwi NDA नेताओं पर भड़के प्रशांत किशोर; बिहार के 3 सबसे करप्ट नेताओं के बताए नाम; तेजस्वी को भी लपेटा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

NDA नेताओं पर भड़के प्रशांत किशोर; बिहार के 3 सबसे करप्ट नेताओं के बताए नाम; तेजस्वी को भी लपेटा

वैशाली में बिहार बदलाव यात्रा पर निकले प्रशांत किशोर ने आरोप लगाते हुए कहा कि अशोक चौधरी, मंगल पांडेय और दिलीप जायसवाल बिहार के भ्रष्टतम नेताओं में हैं। तीन महीने बाद जब जन सुराज की सरकार बनेगी तो इन सब पर कार्रवाई होगी

Sat, 23 Aug 2025 10:45 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, वैशाली
share
NDA नेताओं पर भड़के प्रशांत किशोर; बिहार के 3 सबसे करप्ट नेताओं के बताए नाम; तेजस्वी को भी लपेटा

बिहार बदलाव यात्रा पर निकले जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने वैशाली में मीडिया से बातचीत के दौरान एनडीए के नेताओं पर हमला बोला। उनके निशाने पर जेडीयू नेता और मंत्री अशोक चौधरी, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय रहे। पीके ने अशोक चौधरी को सर्वदलीय नेता बताते हुए कहा कि वो खुद जेडीयू में हैं, उनकी बेटी दूसरी पार्टी से सांसद हैं। उनके दामाद अलग पार्टी में है।

प्रशांत किशोर ने आरोप लगाते हुए कहा कि अशोक चौधरी 58 साल में फर्जी तरीके से प्रोफेसर बने हैं। जिस बिहार में युवाओं को क्लर्क की नौकरी नहीं मिल रही, वहां ये विधायक हैं, किस दिन इन्होने परीक्षा पास की। कब पीएचडी कर लिए और कब प्रोफेसर बन गए। अब जनता समझ चुकी है। चुनाव तो लड़ेंगे नहीं। लेकिन तीन महीने के बाद पता चल जाएगा।

पीके ने आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार के सबसे भ्रष्ट नेता अशोक चौधरी, दिलीप जायसवाल और मंगल पांडेय है। आप लोग ऑनलाइन सर्वे करा लीजिए। बिहार की जनता जानती है, कि ये तीनों कितने भ्रष्ट हैं। तीन महीने बाद जब जन सुराज की सरकार बनेगी तो इन सब पर कार्रवाई होगी और एक-एक पैसा वसूला जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पर पीके ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब आप और हम लोग कोविड से परेशान थे, तो ये दिल्ली में फ्लैट खरीद रहे थे। वो भी दिलीप जायसवाल से पैसा लेकर 25 लाख की बात तो उन्होने स्वीकार कर ली है। लेकिन अभी 61 लाख का हिसाब नहीं दिए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जेल से सरकार नहीं चला सकते, मोदी सरकार के बिल को प्रशांत किशोर का समर्थन
ये भी पढ़ें:पीके के जन सुराजी आनंद मिश्रा BJP में शामिल होंगे, बक्सर से चुनाव लड़ने की चर्चा
ये भी पढ़ें:नेताओं का चेहरा नहीं, अपने बच्चों का चेहरा देखकर वोट दें; बक्सर में बोले पीके
ये भी पढ़ें:दिलीप जायसवाल का पूरा लोन चुका दिया था, पीके के आरोप पर मंगल पांडेय का पलटवार

प्रशांत किशोर ने लालू यादव और तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि इनको लगता है कि सपना देखने का हक सिर्फ इनको और इनके परिवार को है, ये समझते हैं इनके पिता बने, मां बनी, अब खुद बनेंगे और फिर इनका बेटा बनेगा। लेकिन जन सुराज इनको ध्वस्त कर देगी और जनता इनको उठाकर फेंक देगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।