प्रशांत किशोर के जन सुराजी पूर्व IPS आनंद मिश्रा भाजपा में शामिल होंगे, बक्सर से चुनाव लड़ने की चर्चा
पूर्व आईपीएस और बक्सर से 2024 में लोकसभा चुनाव प्रत्याशी आनंद मिश्रा मंगलवार को भाजपा में शामिल होंगे। इससे पहले वह जनसुराज से जुड़े हुए थे। मई महीने में उन्होने पार्टी के युवा अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। जिसके बाद से उनके भाजपा में जाने की अटकलें तेज हो गई थीं।

प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी में अहम पद पर रहे पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा अब भारतीय जनता पार्टी का दामन थामने जा रहे हैं। मंगलवार को बीजेपी में शामिल होंगे। चर्चा है कि उन्हें बक्सर से प्रत्याशी बनाया जा सकता है। पहले से आनंद मिश्रा के जन सुराज छोड़ने की अटकलें तेज हो गई थी। लेकिन जब प्रशांत किशोर से पूछा गया तो उन्होने कहा था कि आनंद मिश्रा ने अभी तक जन सुराज पार्टी नहीं छोड़ी है। युवा अध्यक्ष पद से इस्तीफा जरूर दिया है। फिलहाल पार्टी में सक्रिय नहीं है। अपने लिए कुछ करना चाहते हैं।
लेकिन अब साफ हो गया है कि पूर्व आईपीएस आनंद मिश्रा कल बीजेपी ज्वाइन करेंगे।आपको बता दें आनंद मिश्रा 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी रहे। असम और मणिपुर में वे विभिन्न पदों पर रहे। साल 2023 के अंत में उन्होंने भारतीय पुलिस सेवा से वीआरएस ले लिया था। फिर आईपीएस की नौकरी छोड़कर वे राजनीति में आ गए। लोकसभा चुनाव 2024 में उनके बीजेपी के टिकट पर बक्सर से चुनाव लड़ने की अटकलें चली थीं। बीजेपी से टिकट पर बात नहीं बन पाई तो उन्होंने निर्दलीय बक्सर से चुनाव लड़ा, हालांकि हार का सामना करना पड़ा।
आनंद मिश्रा चौथे नंबर पर रहे थे, उन्हें 47409 वोट मिले थे। इस सीट पर आरजेडी के सुधाकर सिंह ने जीत दर्ज की थी। उन्होने बीजेपी के मिथलेश तिवारी को 30091 वोटों से हराया था। बीएसपी के अनिल कुमार को 114714 वोट मिले थे। जिसके बाद वे प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी से जुड़ गए। और अब जन सुराज को भी छोड़कर बीजेपी में शामलि हो रहे हैं।




साइन इन