Posters in Patna on paras hospital murder Lalan sing Mutton party by RJD ललन के मटन और चंदन की हत्या पर पटना में पोस्टरबाजी, नीतीश से राजद ने पूछा- बिहार में का बा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

ललन के मटन और चंदन की हत्या पर पटना में पोस्टरबाजी, नीतीश से राजद ने पूछा- बिहार में का बा

राजद के सनत कुशवाहा की ओर से पटना की सड़कों पर पोस्टर लगाए गए हैं। ऊपर लिखा है बिहार में का बा? नीचे जवाब में दो घटनाओं की जिक्र किया गया है। ए

Fri, 18 July 2025 04:22 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
ललन के मटन और चंदन की हत्या पर पटना में पोस्टरबाजी, नीतीश से राजद ने पूछा- बिहार में का बा

पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार के धुआंधार चुनावी अभियान के बीच राजद ने पटना में पोस्टर लगाकर एनडीए सरकार पर तंज कसा है। पूछा है कि बिहार में का बा। पोस्टर में पारस अस्पताल में घुसकर फिल्मी अंदाज में गैंगस्टर चंदन मिश्रा की हत्या और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की लखीसराय में मटन पार्टी का भी जिक्र है। राजद के इस पोस्टर से बिहार का सियासी पारा हाई होने वाला है।

राजद के सनत कुशवाहा की ओर से पटना की सड़कों पर पोस्टर लगाए गए हैं। ऊपर लिखा है बिहार में का बा? नीचे जवाब में दो घटनाओं की जिक्र किया गया है। एक तरफ पटना के पारस हॉस्पिटल में बेखौफ अपराधियों के कांड का जिक्र है। बदमाशों की तस्वीर के साथ लिखा गया है- अपराधियों का राज बा, फिल्मी अंदाज में फिल्मी अंदाज में अस्पताल में गोलियों की बौछार बा। गुरुवार को पारस अस्पताल में भर्ती कैदी चंदन मिश्रा को अस्पताल में दाखिल पांच बदमाशों ने चंदन मिश्रा को गोलिओं से भून दिया। चंदन की हत्या पर पटना में सनसनी फैल गई और बिहार पुलिस की फजीहत हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में फिर दुस्साहसिक मर्डर, पारस हॉस्पिटल में घुसकर बेऊर जेल के कैदी की हत्या

दूसरी ओर पोस्टर में ललन सिंह की उस सभा का जिक्र है जिसमें मटन भात का भोज हुआ था। ललन सिंह खुद मटन परोसते दिखाए गए हैं। लिखा है- सावन में सत्ता पक्ष का मटन भोज का बाहर बा। लखीसराय में जेडीयू के एक कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ट नेता और मंत्री ललन सिंह ने लोगों से भोज में मटन के इंतजाम की बात कही थी। ललन सिंह अपने हाथ से कार्यकर्ताओं को मटन खिलाते हुए भी देखे गए। इसका वीडियो वायरल हुआ तो जेडीयू को फजीहत झेलनी पड़ी। विपक्ष ने इस पर जमकर हमला बोला और इसकी कड़ी निंदा की थी। अब इसी मुद्दे को पोस्टर में उठा दिया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ललन सिंह ने सूर्यगढ़ा में जनता को मीट-भात खिलाया, राजद ने मटन पार्टी पर उठाए सवाल
ये भी पढ़ें:नीतीश की जेडीयू में बदला ध्रुवीय समीकरण! अशोक चौधरी ने ललन सिंह के पैर छुए

एक ओर एनडीए जंगलराज की बात करके राजद को कठघरे में खड़ा करती है तो राजद ने इन घटनाओं पर एनडीए की खिंचाई की है। चुनावी साल में पोस्टरबाजी से राज्य की राजनीति गर्म होने वाली है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।