Pornographic video of martyr wife created using AI uploaded on YouTube Police arrested father and son AI से बनाया शहीद की पत्नी का अश्लील वीडियो; यूट्यूब पर किया अपलोड; बाप-बेटे को पुलिस ने दबोचा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

AI से बनाया शहीद की पत्नी का अश्लील वीडियो; यूट्यूब पर किया अपलोड; बाप-बेटे को पुलिस ने दबोचा

शहीद मेजर की पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर यूट्यूब पर वायरल करने के मामले में हरियाणा पुलिस ने गोपालगंज में दो साइबर अपराधियों को शनिवार को गिरफ्तार किया। दोनों बाप-बेटे हैं।

Sat, 7 June 2025 08:47 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, गोपालगंज
share
AI से बनाया शहीद की पत्नी का अश्लील वीडियो; यूट्यूब पर किया अपलोड; बाप-बेटे को पुलिस ने दबोचा

शहीद लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की पत्नी का अश्लील वीडियो बनाकर यूट्यूब पर वायरल करने के मामले में हरियाणा पुलिस ने गोपालगंज में दो साइबर अपराधियों को शनिवार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों में मांझागढ़ थाने के दोबलिया गांव में की गई छापेमारी में पिता-पुत्र मोहिबुल हक और गुलाम जिलानी शामिल है। जानकारी के अनुसार दोनों आरोपित एआई तकनीक के जरिए शहीद मेजर की पत्नी का फर्जी वीडियो बनाकर ‘एसएस रियल पॉइंट’ यूट्यूब चैनल पर साझा करते थे। इस मामले में गुरुग्राम के साइबर थाने में प्राथमिकी शहीद की पत्नी ने दर्ज करायी थी।

हरियाणा पुलिस ने टेक्निकल अनुसंधान से आरोपितों के लोकेशन ट्रेस करने के बाद गोपालगंज साइबर थाना और मांझाढ़ पुलिस के सहयोग से दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों को न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर गुरुग्राम ले जाया गया। आरोप है कि इन्होंने एआई टूल्स का दुरुपयोग करते हुए शहीद की पत्नी की तस्वीर को मॉर्फ कर, एक अश्लील वीडियो तैयार किया। इस वीडियो को एक यूट्यूब चैनल पर इन लोगों के द्वारा अपलोड किया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में डॉक्टर दंपति 12 दिन तक डिजिटल अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग बता 2 करोड़ ठगे
ये भी पढ़ें:बिहार में डॉक्टर को बांध कर पीटने के बाद ऐक्शन, 10 पर केस; 3 महिलाएं अरेस्ट
ये भी पढ़ें:पटना के होटल में शराब और शबाब, ASI का बेटा समेत 15 अरेस्ट; पिस्टल का भी इंतजाम
ये भी पढ़ें:रुपये दोगुना करने के लिए SBI के 20 लाख रुपये ठगों को दिए, CMS के कर्मी अरेस्ट

एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि हमने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर यूट्यूब चैनल को ट्रैक किया और फिर हरियाणा पुलिस के साथ मिलकर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके लैपटॉप, मोबाइल और अन्य डिवाइसेज़ से कई डिजिटल सबूत बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में यह भी पता चला है कि उन्होंने कई और लोगों को टारगेट कर इस तरह के वीडियो बनाए हैं। यूट्यूब से भी उक्त चैनल को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ये दोनों आरोपी लंबे समय से इस तरह की साइबर गतिविधियों में संलिप्त थे, और एआई तकनीक का गलत इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर कई फर्जी कंटेंट फैला रहे थे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।