CMS company staff give 20 lakh rs of sbi to frauds for money double in patna रुपये दोगुना करने के लिए SBI के 20 लाख रुपये ठगों को दे दिए, CMS कंपनी के 2 कस्टोडियन अरेस्ट, Bihar Hindi News - Hindustan
More

रुपये दोगुना करने के लिए SBI के 20 लाख रुपये ठगों को दे दिए, CMS कंपनी के 2 कस्टोडियन अरेस्ट

पुलिस ने इनके पास से 80 हजार रुपये बरामद किये हैं। दोनों कस्टोडियन ने उन ठगों के बारे में भी पुलिस को बताया है जिनके झांसे में आकर इन्होंने बैंक के 20 लाख रुपये उन्हें दे दिये। उन ठगों की तलाश जारी है।

Tue, 3 June 2025 09:10 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटना
share
रुपये दोगुना करने के लिए SBI के 20 लाख रुपये ठगों को दे दिए, CMS कंपनी के 2 कस्टोडियन अरेस्ट

पटना में रुपये दोगुना करने के लालच में एक निजी कंपनी के दो कस्टोडियन ने 20 लाख रुपये ठगों को दे दिये। पुलिस ने दोनों कस्टोडियन को रुपये गबन करने के लालच में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपितों में नौबतपुर का निवासी विकास कुमार और बिक्रम का रहने वाला धीरज कुमार शामिल है। पुलिस ने इनके पास से 80 हजार रुपये बरामद किये हैं। दोनों कस्टोडियन ने उन ठगों के बारे में भी पुलिस को बताया है जिनके झांसे में आकर इन्होंने बैंक के 20 लाख रुपये उन्हें दे दिये। उन ठगों की तलाश जारी है।

दरअसल, 29 मई को गांधी मैदान स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से विकास और बिक्रम एक सुरक्षाकर्मी और चालक के साथ कैश से एटीएम में रुपये जमा करने निकले। कैशवैन में कुल एक करोड़ 97 लाख रुपये थे। इसी बीच गांधी मैदान के पास विकास उतर गया और 20 लाख रुपये एक बैग में लेकर उसी जगह लगी सफेद रंग की गाड़ी में बैठ गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:टीचरों को अब छुट्टी के लिए ऑनलाइन देना होगा आवेदन, मातृत्व अवकाश कितने दिनों तक
ये भी पढ़ें:बिहार के 7 जिलों में ठनका और तेज रफ्तार हवा का येलो अलर्ट, कब से बढ़ेगी गर्मी

गाड़ी दीघा की ओर गई जहां उस पर सवार एक व्यक्ति ने उसे बैग दिया। उसने कहा कि 20 के बदले इसमें 40 लाख रुपये भरे हैं। बैग को घर जाकर खोलने की बात कही गई। गाड़ी के जाने के बाद विकास ने जब बैग खोला तो उसमें कपड़े और रद्दी भरे मिले। इधर, इस बात का खुलासा होने के बाद सीएमएस कंपनी के अधिकारी ने गांधी मैदान थाने में केस दर्ज कराया। सीएमएस देशभर के सरकारी व गैरसरकारी बैंकों के एटीएम में रुपये जमा करने का काम करती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चंदन का टीका और गुलाब जल, पटना एयरपोर्ट का नया टर्मिनल खुला;मिलेंगी खास सुविधाएं
ये भी पढ़ें:पटना-गया एनएच पर कार और बाइक की सीधी टक्कर, धूं-धूं कर जलीं दोनों गाड़ियां
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।