doctor beaten in gaya ji police registered case on ten people arrested three women बिहार में डॉक्टर को बांध कर पीटने के बाद ऐक्शन, 10 पर केस; 3 महिलाएं अरेस्ट, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में डॉक्टर को बांध कर पीटने के बाद ऐक्शन, 10 पर केस; 3 महिलाएं अरेस्ट

गया जी के गुरपा थाना क्षेत्र के हाराकुरहा गांव में मंगलवार को ग्रामीण चिकित्सक जितेंद्र यादव को पेड़ से बांधकर कुछ ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी थी। इस पिटाई में ग्रामीण चिकित्सक लहूलुहान हो गया था।

Thu, 5 June 2025 10:53 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, फेतहपुर, गया
share
बिहार में डॉक्टर को बांध कर पीटने के बाद ऐक्शन, 10 पर केस; 3 महिलाएं अरेस्ट

बिहार के गया जी में एक डॉक्टर को पेड़ से बांधकर पीटने के मामले में पुलिस ने ऐक्शन लिया है। फतेहपुर में ग्रामीण चिकित्सक को पेड़ से बांधकर पिटाई किए जाने के मामले में बुधवार को एफआईआर दर्ज की गई। इसमें दस लोगों को नामजद किया गया है जिसमें तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित ग्रामीण चिकित्सक जितेंद्र यादव के फर्द बयान पर गुरपा थाना में एफआईआर दर्ज हुई है। पीड़ित का मगध मेडिकल में इलाज चल रहा है। गुरपा के हाराकुरहा गांव में मंगलवार को चिकित्सक के साथ यह घटना हुई थी।

बताया गया है कि पीड़ित ग्रामीण चिकित्सक का मेडिकल थाने की पुलिस ने मगध मेडिकल अस्पताल में पहुंच कर वहां इलाजरत पीड़ित ग्रामीण चिकित्सक जितेंद्र यादव से फर्द बयान लिया है। नामजद आरोपितों में महिलाओं का नाम भी शामिल है। एफआईआर के बाद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए एसडीपीओ वजीरगंज सुनील कुमार पांडेय ने फतेहपुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह, गुरपा थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष विनय कुमार के साथ छापेमारी की। इस दौरान खुशबू देवी, बसंती देवी और पुतुल देवी को गिरफ्तार किया है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रात में पत्नी को कुदाल से काट चैन की नींद सो गया पति, सुबह पुलिस आई तो...

हाराकुरहा गांव में मंगलवार को की गई थी पिटाई

गुरपा थाना क्षेत्र के हाराकुरहा गांव में मंगलवार को ग्रामीण चिकित्सक जितेंद्र यादव को पेड़ से बांधकर कुछ ग्रामीणों ने जमकर पिटाई कर दी थी। इस पिटाई में ग्रामीण चिकित्सक लहूलुहान हो गया था। एसडीपीओ सुनील कुमार पांडेय ने कहा कि ग्रामीण चिकित्सक को पेड़ से बांधकर पीटने का मामला जमीन विवाद से जुड़ा हुआ है। पीड़ित के बयान पर गुरपा थाने में 10 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

एसडीपीओ ने गठित टीम के साथ की जांच की

एसडीपीओ ने गठित टीम के साथ गांव पहुंच की पेड़ से बांध ग्रामीण चिकित्सक पिटाई मामले की जांच की है। इधर गुरपा थाना क्षेत्र के हाराकुरहा गांव में ग्रामीण चिकित्सक जितेंद्र यादव की पेड़ से बांधकर की गई पिटाई मामले को एसएसपी आनंद कुमार ने भी काफी गंभीरता से लिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में 11 महीने की महादलित बच्ची से रेप, मामा ने किया कांड; हालत गंभीर
ये भी पढ़ें:सीमांचल में भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में वज्रपात; आगे कैसा रहेगा मौसम
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।