police team searched by notorious sonu monu gang members before raid in house video viral कुख्यात सोनू-मोनू के घर रेड से पहले ली गई पुलिसवालों की तलाशी, वीडियो वायरल होने से हड़कंप, Bihar Hindi News - Hindustan
More

कुख्यात सोनू-मोनू के घर रेड से पहले ली गई पुलिसवालों की तलाशी, वीडियो वायरल होने से हड़कंप

वीडियो में नजर आ रहा है कि पुलिस की टीम सोनू-मोनू के घर की चौखट पर खड़ी है और कुछ लोग बारी-बारी से पुलिस वाालों की तलाशी ले रहे हैं और फिर इसके बाद ही उन्हें घर में एंट्री मिल रही है। एक-एक कर पुलिसवाले कतार में खड़े होकर अपनी तलाशी दे रहे हैं।

Sun, 24 May 2026 10:51 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
कुख्यात सोनू-मोनू के घर रेड से पहले ली गई पुलिसवालों की तलाशी, वीडियो वायरल होने से हड़कंप

पटना से सटे मोकामा में कुख्यात सोनू-मोनू की तलाश में उनके घर पहुंची पुलिस को पहले अपनी ही तलाशी देनी पड़ी। शनिवार की रात बिहार पुलिस के साथ हुई इस घटना का एक कथित वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। हालांकि, लाइव हिन्दुस्तान डॉट कॉम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में नजर आ रहा है कि पुलिस की टीम सोनू-मोनू के घर की चौखट पर खड़ी है और कुछ लोग बारी-बारी से पुलिस वाालों की तलाशी ले रहे हैं और फिर इसके बाद ही उन्हें घर में एंट्री मिल रही है। एक-एक कर पुलिसवाले कतार में खड़े होकर अपनी तलाशी दे रहे हैं।

दरअसल पंचमहला थाना क्षेत्र के नौरंगाा जलालपुर गांव में शनिवार की शाम सरपंच पति मुकेश सिंह पर कई राउंड फायरिंग की गई थी। इस मामले में सोनू-मोनू और उनके पिता प्रमोद सिंह समेत 6 लोगों पर केस दर्ज कराया गया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस इसी मामले में सोनू-मोनू को ढूंढते-ढूंढते उनके घर पहुंची थी। मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि सोनू-मोनू के घर पर मौजूद लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई का विरोध किया और उन्हें घर की तलाशी लेने से रोकी। हल्ला-हंगामे के बीच वहां ग्रामीण भी जमा हो गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नितिन नवीन हमारे गौरव; BJP चीफ से मिले खेसारी, RJD छोड़ने पर भी बोले सुपरस्टार

वीडियो में एक पुलिस कर्मी फोन पर किसी से छापेमारी करने को लेकर कानूनी पहलुओं पर भी चर्चाा करता नजर आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट में दावाा किया जा रहा है कि खुद सोनू फोन लाइन पर मौजूद था और पुलिस से छापेमारी के संबंध में बातचीत कर रहा था। कहा जा रहा है कि इसके बाद सोनू-मोनू के गुर्गो ने पुलिसवालों की तलाशी ली और फिर उन्हें घर में एंट्री दी। लेकिन इन सब के बीच सोनू-मोनू घर से फरार हो चुके थे और पुलिस को वहां से बैरंग लोटना पड़ा था।

फेसबुक पोस्ट से विवाद, सोनू मोनू गिरोह ने की फायरिंग

बता दें कि यह पूराा मामला पचमहला थाना क्षेत्र में नौरंगा जलालपुर पंचायत के सरपंच पति मुकेश सिंह और मुखिया पति प्रमोद सिंह के बीच फेसबुक पोस्ट पर छींटाकशी से जु़ड़ा है। जिसके बाद नौबत फायरिंग तक जा पहुंची। गोली चलने के बाद पुलिस ने अपराधियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी थी। दरअसल सोनू-मोनू के पिता पर उसके विरोधी मुकेश सिंह ने फेसबुक पर व्यंग्य पोस्ट किया था। सोनू-मोनू के पिता अधिवक्ता प्रमोद सिंह को देख मुकेश ने मूंछों पर ताव देकर व्यंग्य किया था। पुलिस कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए उसने सोनू-मोनू पर भी व्यंग्य किया था। इसी बात से बौखलाए सोनू-मोनू गिरोह के शागिर्द ने मुकेश सिंह पर फायरिंग कर दी। बताया जाता है बीते दिनों पचमहला थाना की पुलिस सादे कपड़ों में सोनू-मोनू के अधिवक्ता पिता प्रमोद सिंह को गिरफ्तार करने की नीयत से पहुंची थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में गमछे पर सियासत गरम, सम्राट चौधरी के बयान पर रोहिणी बोलीं- भगवा गमछा…
ये भी पढ़ें:बिहार के दक्षिण में हीटवेव का अलर्ट, 13 शहरों में आंधी-पानी; मौसम का हाल

पुलिस ने जिस मामले में सोनू-मोनू के पिता की गिरफ्तारी का प्रयास किया, उस मामले में न्यायालय से प्रमोद सिंह की गिरफ्तारी पर रोक थी। इसके बावजूद पुलिस सादे कपड़ों में प्रमोद सिंह को खींचते हुए थाना ला रही थी। अधिवक्ता ने इसका प्रतिकार किया था। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। सोनू-मोनू के प्रतिद्वंद्वी समूह के लोगों ने उसे वायरल किया था। पुलिस ने बताया कि सोनू-मोनू गिरोह इलाके में अपराधिक गतिविधियों में लिप्त है और दोनों को किसी सूरत में छोड़ा नहीं जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि उनके संरक्षकों पर भी पुलिस कार्रवाई करेगी। उसके पिता अधिवक्ता प्रमोद सिंह की मानें तो पुलिस ने विद्वेषपूर्ण कार्रवाई की और न्यायालय से गिरफ्तारी पर रोक के बावजूद गिरफ्तारी का प्रयास सिर्फ उनको अपमानित करने के लिए किया गया था। पचमहला थानेदार कुंदन कुमार ने कहा कि सोनू और सौरभ द्वारा दो हवाई फायरिंग की गई थी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।