Bihar Weather today imd issued heatwave alert in six districts of south bihar including patna rain in many other place Bihar Weather: बिहार के दक्षिण में हीटवेव का अलर्ट, 13 शहरों में आंधी-पानी और वज्रपात; मौसम का हाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather: बिहार के दक्षिण में हीटवेव का अलर्ट, 13 शहरों में आंधी-पानी और वज्रपात; मौसम का हाल

Bihar Weather: मौसम की ताजा स्थिति को देखते हुए रविवार को दक्षिण बिहार के पटना समेत छह जिलों में गर्म हवाओं के प्रभाव से हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राज्य के 13 शहरों में रविवार को आंधी-पानी और वज्रपात की चेतावनी दी गई है।

Sun, 24 May 2026 05:43 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटना
share
Bihar Weather: बिहार के दक्षिण में हीटवेव का अलर्ट, 13 शहरों में आंधी-पानी और वज्रपात; मौसम का हाल

Bihar Weather: पुरवा और पछुआ हवाओं के अलग-अलग प्रभाव के कारण बिहर के मौसम के दो अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। सीमांचल और आसपास के इलाकों में बादलों की आवाजाही से लोगों को तपिश से राहत मिली है। वहीं कई जिलों में दिनभर पड़ रही भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं।शनिवार को पटना सहित राज्य के 13 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। सबसे अधिक तापमान रोहतास के डेहरी में 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का सर्वाधिक तापमान है। मौसम की ताजा स्थिति को देखते हुए रविवार को दक्षिण बिहार के पटना समेत छह जिलों में गर्म हवाओं के प्रभाव से हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राज्य के 13 शहरों में रविवार को आंधी-पानी और वज्रपात की चेतावनी दी गई है।

कटिहार, किशनगंज, पूर्णिया, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ 50 से 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं अररिया, मधेपुरा, गोपालगंज, सहरसा, सारण, सीवान और सुपौल में एक-दो स्थानों पर मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ 40 से 50 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चलने की चेतावनी दी गई है। रविवार को औरंगाबाद, भभुआ और रोहतास में हीट वेव जबकि अरवल, भोजपुर और बक्सर जिले में उष्ण लहर का अलर्ट जारी किया गया है। पटना सहित राज्य के अन्य हिस्सों में भी तपिश के कारण लू जैसे हालात बने रहेंगे।

मुजफ्फरपुर में कैसा रहेगा मौसम

मुजफ्फरपुर जिले में बारिश के पूर्वानुमानों के बीच तापमान में शनिवार को तेजी से बढ़ोतरी हुई। अधिकतम तापमान 4.5 डिग्री चढ़ा, जबकि न्यूनतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, दिन का तापमान बढ़ने से नमी में कुछ कमी आने से उमस से राहत मिली पर त्वचा झुलसाने वाली गर्मी ने परेशान किया। मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार और सोमवार को भी गरज व तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि अगले 48 घंटे के दौरान गरज चमक के साथ जिले के अधिकांश स्थानों पर बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा की औसत गति 30 किमी प्रति घंटे के आसपास रहने की संभावना है। बताया कि मौसम में उतार चढ़ाव बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने से हो रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नितिन नवीन वाली बांकीपुर सीट पर पीके ठोकेंगे ताल? BJP को टक्कर देगी जनसुराज
ये भी पढ़ें:नितिन नवीन हिन्दुस्तान के गौरव हैं, BJP चीफ से मिल बोले खेसारी;राजद पर क्या बोले

भागलपुर जिले में आज भी उमस

करीब चार डिग्री सेल्सियस की उछाल के साथ 32 दिन बाद दिन के तापमान पहली बार 39.0 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। शनिवार को दिन का पारा भले ही 39.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा हो, लेकिन लोगों को 47 डिग्री सेल्सियस जैसी गर्मी का एहसास करा गया। बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि रविवार को गर्मी और उमस के तेवर तल्ख रहेंगे। जबकि 25 मई से लेकर 28 मई के बीच आंशिक बदरी के बीच हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान है। इस दौरान दिन के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।

पूर्णिया में कैसा रहेगा मौसम

पूर्णिया जिले में शनिवार को भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। सुबह से ही तेज धूप और उमस लोगों को परेशान करने लगी, जबकि दोपहर होते-होते सड़कें सूनी नजर आने लगीं। मौसम विभाग के अनुसार 25 मई 26 मई एवं 27 मई को ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि 24 मई 28 मई एवं 29 मई को येलो अलर्ट जारी किया गया है। ओरेंज अलर्ट एवं येलो अलर्ट के दौरान आसमान में मेघ गर्जन,आंधी बारिश के साथ साथ व्रजपात की संभावना बनी रहेगी। लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। खासकर किसानों को मौसम की जानकारी लेकर खेती का काम समेटना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फेसबुक वाली फैशन डिजाइनर निकली ठग, पटना के कारोबारी से 74 लाख की ठगी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।