Police inspector kept hostage in aurangabad during raid on liquor mafia शराब तस्कर को छुड़ा लिया, दारोगा को बंधक भी बनाया; बिहार में फिर लाचार दिखी पुलिस, Bihar Hindi News - Hindustan
More

शराब तस्कर को छुड़ा लिया, दारोगा को बंधक भी बनाया; बिहार में फिर लाचार दिखी पुलिस

मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि गांव वालों के इस हमले में एसआई सुमित चंद्र समेत 3 अन्य पुलिसकर्मी जख्मी भी हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि 25 मई की सुबह यहां एएसआई सुमित चंद्र सादे लिबास में 3 चौकीदारों के साथ यहां पहुंचे थे। लेकिन भीड़ ने दारोगा को ही बंधक बना लिया।

Thu, 29 May 2025 10:39 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, औरंगाबाद
share
शराब तस्कर को छुड़ा लिया, दारोगा को बंधक भी बनाया; बिहार में फिर लाचार दिखी पुलिस

बिहार के औरंगाबाद जिले का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि जिले के नवीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र में गांव वालों ने दारोगा समेत कुछ अन्य पुलिसवालों को बंधक बना लिया। कहा जा रहा है कि नवीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र के चरण बाजार में मंगलवार की शाम को अवैध शराब बिक्री के खिलाफ छापेमारी करने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया।

ग्रामीणों ने पुलिस हिरासत से एक शराब तस्कर को भी छुड़ा लिया। इस घटना में माली थाना के दरोगा सुमित चन्द्र ने चरण निवासी धनंजय सोनी, जितेंद्र सोनी, अमन सोनी, राकेश सोनी, पंकज सोनी, विक्की कुमार, गुड्डू कुमार, रामाकांत कुमार, श्रीकांत उर्फ विंध्याचल, राजेश कुमार, नरेश कुमार, पिंटू कुमार सहित 50-60 अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के इन 20 जिलों में बनेंगे सड़क और पुल, मोदी सरकार ने दी मंजूरी
ये भी पढ़ें:बिहार के कई जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, 31 मई तक कहां-कहां बरसेंगे बदरा

मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि गांव वालों के इस हमले में एसआई सुमित चंद्र समेत 3 अन्य पुलिसकर्मी जख्मी भी हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि 25 मई की सुबह यहां एएसआई सुमित चंद्र सादे लिबास में 3 चौकीदारों के साथ यहां पहुंचे थे। लेकिन भीड़ ने दारोगा को ही बंधक बना लिया। बाद में सूचना पर डायल 112 की टीम पहुंची तब जाकर दारोगा समेत अन्य पुलिसकर्मियों को छुड़ाया जा सका।

चरण गांव की राधा कुमारी ने एसपी को आवेदन देकर दरोगा सुमित चन्द्र और दो अज्ञात लोगों ने नशे की हालत में उनके घर में घुसे और महिलाओं व नाबालिग लड़कियों के साथ अभद्र व्यवहार किया। इस संबंध में माली थानाध्यक्ष से संपर्क करने की कोशिश की गई पर संपर्क नहीं हो सका।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव से पहले 24 जिलों में महिला कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति, लिस्ट
ये भी पढ़ें:PM का बिहार दौरा, पटना एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन का उद्घाटन;50 हजार करोड़ की सौगात
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।