Police encounter in Chhapra Munna Miya who had bounty of Rs 1 lakh on his head was shot in the leg 5 criminals arrested छपरा में पुलिस एनकाउंटर; एक लाख के इनामी मुन्ना मिंया के पैर में मारी गोली, 5 बदमाशों को दबोचा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

छपरा में पुलिस एनकाउंटर; एक लाख के इनामी मुन्ना मिंया के पैर में मारी गोली, 5 बदमाशों को दबोचा

सारण जिले के एकमा थाना क्षेत्र के तिलकार गांव में पुलिस मुठभेड़ में एक लाख का इनामी कुख्यात अपराधी मुन्ना मियां सहित दो अपराधी जख्मी हो गए। छपरा पुलिस के मुताबिक मौके से पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया।

Fri, 8 Aug 2025 10:50 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, एकमा/छपरा
share
छपरा में पुलिस एनकाउंटर; एक लाख के इनामी मुन्ना मिंया के पैर में मारी गोली, 5 बदमाशों को दबोचा

छपरा जिले एकमा थाना क्षेत्र के तिलकार गांव में शुक्रवार को अपराध की साजिश रच रहे अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए की गई घेराबंदी के दौरान पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में दो अपराधी जख्मी हो गए। एक लाख रुपये के इनामी मुन्ना मियां और रणजीत सिंह को पैर में गोली लगी है। पुलिस ने दोनों के अलावा तीन अन्य अपराधियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से पिस्तौल, कारतूस, देसी कट्टा, मोबाइल और बाइक जब्त की है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि परसा पूर्वी के पूर्व मुखिया अशोक राय के पॉल्ट्री फॉर्म पर मुन्ना मियां अपने गिरोह के साथ मौजूद है और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा है। एसडीपीओ एकमा राजकुमार और थानाध्यक्ष उदय कुमार के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई। पुलिस टीम जैसे ही तिलकार गांव के पास पहुंची, अपराधियों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। करीब 15 मिनट तक दोनों ओर से गोलियां चलती रहीं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में एनकाउंटर, पुलिस ने कुख्यात भुवर को मारी गोली; क दर्जन से अधिक केस थे
ये भी पढ़ें:पटना में सुबह-सुबह एनकाउंटर, पुलिस ने फुलवारीशरीफ में अपराधी को मारी गोली
ये भी पढ़ें:गया जी में बदमाश चंदन का हाफ एनकाउंटर, डॉ तपेश्वर पर बरसाई थी गोलियां

इस दौरान मुन्ना मियां और भरहोपुर निवासी रंजीत सिंह के पैर में घुटने के नीचे गोली लगी। दोनों को लेकर पुलिस ने पहले एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बाद में सदर अस्पताल छपरा भेजा। मौके से सत्येन्द्र पटेल, सचिन कुमार यादव और प्रिंस यादव को भी गिरफ्तार किया गया, जबकि दो फरार हो गए।मुठभेड़ की सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-2 मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और गिरफ्तारी के बाद आरोपियों पर स्पीडी ट्रायल चलाकर कड़ी सजा दिलाने का निर्देश दिया।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।