बिहार में एनकाउंटर, पुलिस ने कुख्यात भुवर को मारी गोली; 3 जिलों में एक दर्जन से अधिक केस थे दर्ज
मशरक एसडीपीओ व पुलिस ने टीम गठित कर सगुनी गांव में घेराबंदी की। इसी दौरान पुलिस को देखकर भुवर ने गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिससे गोली उसके पैर में लगी और वह वहीं गिर पड़ा। एसएसपी ने कहा कि स्पीडी ट्रायल चलाकर इन्हें सजा दिलाई जाएगी।

बिहार में अपराधियों पर प्रहार जारी है। अब छपरा में पुलिस ने एनकाउंटर में एक अपराधी को गोली मार दी है। छपरा जिले में तरैया थाने की पुलिस व एसटीएफ के साथ मंगलवार को हुई मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी रणधीर कुमार उर्फ भुवर पैर में गोली लगने से जख्मी हो गया।सारण के सीनियर एसपी डॉ. कुमार आशीष ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अपराधी एक बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हो रहे हैं।
इसके बाद मशरक एसडीपीओ व पुलिस ने टीम गठित कर सगुनी गांव में घेराबंदी की। इसी दौरान पुलिस को देखकर भुवर ने गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिससे गोली उसके पैर में लगी और वह वहीं गिर पड़ा। एसएसपी ने कहा कि स्पीडी ट्रायल चलाकर इन्हें सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि सारण, सीवान व गोपालगंज में एक दर्जन से अधिक मामले भुवर पर दर्ज हैं।
घायल अपराधी पानापुर थाना क्षेत्र के रामदासपुर मोरिया गांव के रहने वाले गोपाल राय का पुत्र रंधीर कुमार उर्फ भुवर है। जिले में टॉप 10 अपराधियों की भी सूची तैयार कर ली गई है।




साइन इन