police can give notice to rjd mla bhai virendra in panchayat sachiv viral audio case पंचायत सचिव को जिस नंबर से फोन किया वो किसके नाम पर था, भाई वीरेंद्र से पूछने की तैयारी; कॉल रिकॉर्ड भी निकाल रही पुलिस, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पंचायत सचिव को जिस नंबर से फोन किया वो किसके नाम पर था, भाई वीरेंद्र से पूछने की तैयारी; कॉल रिकॉर्ड भी निकाल रही पुलिस

संदीप बलुआं पंचायत के सचिव हैं। उनके पास राय पंचायत का अतिरिक्त प्रभार है जो मनेर प्रखंड में आता है। आरोप है कि बीते 26 जुलाई को विधायक ने पंचायत सचिव को कॉल किया था। वायरल ऑडियो में पहले उन्होंने अपना नाम लिया।

Wed, 30 July 2025 05:29 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, पटना
share
पंचायत सचिव को जिस नंबर से फोन किया वो किसके नाम पर था, भाई वीरेंद्र से पूछने की तैयारी; कॉल रिकॉर्ड भी निकाल रही पुलिस

पंचायत सचिव को धमकी देने के मामले में मनेर से राष्ट्रीय जनता दल के विधायक भाई वीरेंद्र की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पुलिस ने इस मामले की जांच तेज कर दी है। पुलिस टीम उस नंबर का रिकॉर्ड निकाल रही है जिससे विधायक ने पंचायत सचिव संदीप कुमार को कॉल किया था। वह नंबर किसके नाम पर था? पुलिस विधायक को नोटिस देकर पूछताछ भी कर सकती है।

इस मामले में उस ऑडियो की भी जांच हो सकती है, जिसमें विधायक पंचायत सचिव को धमका रहे हैं। हालांकि, लाइव हिन्दुस्तान वायरल ऑडियो की पुष्टी नहीं करता। धमकी देने का आरोप लगाकर पंचायत सचिव ने मनेर से विधायक भाई वीरेंद्र पर एससी/एसटी थाने में केस दर्ज करवाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाई वीरेंद्र डरने वाला नहीं, पंचायत सचिव से विवाद के बाद बोले RJD विधायक

संदीप बलुआं पंचायत के सचिव हैं। उनके पास राय पंचायत का अतिरिक्त प्रभार है जो मनेर प्रखंड में आता है। आरोप है कि बीते 26 जुलाई को विधायक ने पंचायत सचिव को कॉल किया था। वायरल ऑडियो में पहले उन्होंने अपना नाम लिया। इस पर पंचायत सचिव ने उनसे पहचान पूछी तो विधायक ने कहा कि उनका नाम ही काफी है। इसके बाद पंचायत सचिव को फटकार लगाने लगे। आरोप है कि विधायक ने धमकी भी दी। मारपीट तक करने को कहा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्या RJD भाई वीरेंद्र पर कार्रवाई करेगी, मुझे तो जयचंदों ने..., बोले तेज प्रताप
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के बक्सर और सीवान में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, पटना में कैसा रहेगा मौसम
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।