PM Narendra Modi visit traffic advisry for Purnea Araria Saharsa Bhagalpur around people पीएम मोदी के दौरे से 2 दिन ट्रैफिक बदलेगा; पूर्णिया, अररिया, सहरसा, भागलपुर जाने वाले देखें रूट, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पीएम मोदी के दौरे से 2 दिन ट्रैफिक बदलेगा; पूर्णिया, अररिया, सहरसा, भागलपुर जाने वाले देखें रूट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्णिया में 15 सितंबर को जनसभा कर एयरपोर्ट, वंदे भारत एक्सप्रेस समेत कई परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। पीएम की सभा के लिए पूर्णिया और आसपास के क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

Thu, 11 Sep 2025 07:41 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान संवाददाता, पूर्णिया
share
पीएम मोदी के दौरे से 2 दिन ट्रैफिक बदलेगा; पूर्णिया, अररिया, सहरसा, भागलपुर जाने वाले देखें रूट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी बिहार दौरे के चलते पूर्णिया और आसपास के क्षेत्र में दो दिन ट्रैफिक व्यवस्था बदली हुई नजर आएगी। 15 सितंबर को पूर्णिया के शीशाबाड़ी स्थित एसएसबी ग्राउंड में पीएम मोदी की जनसभा है। इसे देखते हुए पूर्णिया होकर अररिया, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर और सहरसा आने-जाने वाले वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करना होगा। पूर्णिया ट्रैफिक पुलिस ने इसे लेकर एडवाइजरी जारी कर दी है। 14 और 15 सितंबर तक पूर्णिया शहर और आसपास से गुजर रहे नेशनल एवं स्टेट हाइवे पर भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी गई है। वहीं, अन्य वाहन चालकों के लिए भी वैकल्पिक रूट बनाए गए हैं।

एडवाइजरी के अनुसार, 13 सितंबर की रात 12 बजे से 15 सितंबर की रात 10:00 बजे तक पूर्णिया जिले के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों (एनएच) पर भारी व्यवसायिक वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। पूर्णिया से बाहर जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन 14 सितंबर की रात्रि 12:00 बजे तक निर्बाध रूप से बना रहेगा। इसके बाद 14 सितंबर रात 12 से लेकर 15 सितंबर की रात 10 बजे तक सभी नेशनल और स्टेट हइवे पर पूर्णिया की ओर आने वाली यात्री बसों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।

वहीं, 14 सितंबर शाम 7 बजे से 15 सितंबर की रात 10:00 बजे तक जिले के सभी नेशनल एवं स्टेट हाइवे पर पूर्णिया की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों के परिचालन पर पूरी तरह रोक रहेगी। इस दौरान सहरसा से पूर्णिया आने वाले एनएच 107 पर बनमनखी से आगे पूर्णिया की ओर आने वाले सभी प्रकार के व्यावसायिक मालवाहक वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एयरपोर्ट, वंदे भारत और नई रेल लाइन; पूर्णिया से बिहार को कई प्रोजेक्ट देंगे पीएम

साथ ही, धमदाहा से पूर्णिया आने वाले स्टेट हाइवे 65 पर मीरगंज से आगे पूर्णिया की ओर आने वाले सभी प्रकार के व्यावसायिक मालवाहक वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान, अमौर से पूर्णिया आने वाले स्टेट हाइवे 99 पर अमौर से आगे बायसी की ओर आने वाले सभी प्रकार के व्यावसायिक मालवाहक वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। कसबा से पूर्णिया आने वाली स्टेट हाइवे 60 पर सभी प्रकार के व्यावसायिक मालवाहक वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।

13 सितंबर शाम 7 बजे से 15 सितंबर की रात 10 बजे तक कटिहार से पूर्णिया आने वाली नेशनल हाइवे 131 (ए) पर कटिहार के आगे रौतारा टोल प्लाजा से पूर्णिया की ओर सभी प्रकार के व्यावसायिक मालवाहक वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार को वंदे भारत और दो अमृत भारत देंगे PM, तमिलनाडु के लिए दौड़ेगी एक ट्रेन

वाहन चालकों के लिए बनाए गए ये वैकल्पिक रूट:-

  • अररिया तथा दालकोला की ओर से पूर्णिया की ओर आने वाले सभी वाहन चालक अररिया से किशनगंज जाने वाली वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर सकेंगे।
  • बायसी-डगरूआ से कटिहार,भागलपुर, नवगछिया की ओर जाने वाले वाहन चालक बेलगच्छी चौक, डगरूआ से होते हुए चांदपुर, कदवा (कटिहार) के रास्ते कटिहार जा सकेंगे।
  • पूर्णिया के रास्ते कटिहार से अररिया तथा अररिया से कटिहार जाने वाली सभी वाहन के चालक वैकल्पिक मार्ग कटिहार के कोढ़ा तथा कुर्सेला से सरसी के रास्ते रानीगंज (राज्य राजमार्ग सं0-77) होते हुए अररिया जाने वाली मार्ग का प्रयोग कर सकेंगे।
  • कोढ़ा के रास्ते पूर्णिया से किशनगंज की ओर जाने वाली सभी प्रकार के वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग कटिहार के कोढ़ा तथा कुर्सेला से सरसी के रास्ते रानीगंज (राज्य राजमार्ग सं0-77) से अररिया तथा अररिया से किशनगंज वाया बहादुरगंज जाने वाले मार्ग का प्रयोग कर सकेंगे।
  • अररिया, सुपौल के रास्ते पूर्णिया आने वाले यात्री रानीगंज के रास्ते सरसी या श्रीनगर होते हुए पूर्णिया शहर में प्रवेश कर सकेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पूर्णिया से 70 मिनट में कोलकाता, 15 सितंबर से इंडिगो की फ्लाइट; बुकिंग चालू

पूर्णिया शहर में ट्रैफिक व्यवस्था:-

  • मरंगा से पूर्णिया बायपास सड़क के रास्ते जीरोमाइल जाने वाले रोड पर 15 सितंबर को दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक ट्रैफिक पूरी तरह बंद रहेगा
  • जलालगढ़ की ओर से पूर्णिया शहर आने वाले छोटे वाहन राधानगर, कसबा से होते हुए पूर्णिया शहर में प्रवेश कर सकेंगे
  • अररिया से पश्चिम बंगाल की ओर जाने वाले सभी वाहन बहादुरगंज होते हुए किशनगंज के रास्ते जा सकेंगे
  • 12 सितंबर की शाम 6 बजे से 15 सितंबर की रात 12 बजे तक गुलाबबाग स्थित मंडी में मालवाहक वाहनों का प्रवेश एवं पार्किंग की मनाही रहेगी
  • 13 सितंबर की रात 12 बजे से 15 सितंबर की रात 10 बजे तक कदवा के रास्ते मंझेली से वीरपुर होते हुए बेलौरी एवं गुण्डा चौक आने वाली सड़क पर सभी प्रकार के व्यावसायिक मालवाहक वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा
  • इस दौरान श्रीनगर के रास्ते जनता चौक आनेवाली सड़क पर सभी प्रकार के व्यवसायिक मालवाहक वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। सभी आपातकालीन सेवाएं यथा एम्बुलेंस, पुलिस वाहन आदि यथावत बनी रहेंगी

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएम के आगमन पर पूर्णिया एयरपोर्ट पर सर्व धर्म समभाव, 15 सितम्बर को उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी की रैली में आने वालों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी:-

  • अररिया एवं जलालगढ़ के रास्ते से आने वाले वाहन जायसवाल धर्मकांटा स्थित पार्किंग स्थल से आगे नहीं जा सकेंगे
  • डगरूआ से आने वाली बस निर्मला पेट्रोल पंप के आगे एवं दमका चौक से पहले स्थित यूटर्न से मुड़कर पार्किंग बरसोनी टोल प्लाजा से आगे बायसी की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 27 के बाएं लेन में होगी
  • डगरूआ से आने वाले छोटे वाहनों का पार्किंग स्थल स्टिल प्लांट के कैंपस में होगा, वाहन चालक अपनी गाड़ी पार्क कर सभा स्थल तक पैदल जा सकेंगे
  • मरंगा और बनभाग के रास्ते जीरोमाइल तक आने वाली बसों का पार्किंग स्थल बरसोनी टोल प्लाजा से आगे बायसी की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 27 के बाएं लेन में होगा
  • अररिया जलालगढ के रास्ते सभा स्थल आने वाली बसों का पार्किंग स्थल मैक्स-07 हॉस्पिटल से आगे जलालगढ़ की ओर जाने वाले एनएच 27 के बाएं लेन में होगा
  • पूर्णिया शहर से खुश्कीबाग या सनौली चौक के रास्ते सभा स्थल की ओर आने वाले सभी छोटे वाहनों के चालक अपनी गाड़ी जिला प्रशासन के द्वारा चिह्नित पार्किंग स्थल यथा गुलाबबाग मंडी, केडिया कैंपस, स्टील प्लांट कैंपस आदि में पार्क कर सभा स्थल तक पैदल जा सकेंगे
  • पूर्णिया सिटी के रास्ते सभा स्थल की ओर आने वाले वाहन चालक अपनी गाड़ी काठपुल के समीप वीरेंद्र कुमार के गोदाम के पास एवं वीरू के कैंपस में पार्क कर सभा स्थल तक पैदल जा सकेंगे
  • 15 सितंबर को 10 बजे सुबह से रात 8 बजे तक कटिहार मोड़ से सनोली चौक होते हुए जीरोमाइल जाने वाली सड़क पूरी तरह से पीएम मोदी की रैली में आने वाले लोगों और उनके वाहनों के परिचालन हेतु उपलब्ध रहेगी
  • 15 सितंबर को सुबह 7 बजे से रात 8 बजे तक एनएच 27 के खंड जीरोमाल गोलंबर से काठपुल तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा
  • इस दौरान सनोली चौक से जीरोमाइल के बीच सभी प्रकार के वाहनों का ठहराव एवं पार्किंग वर्जित है। जीरोमाइल से बरसोनी टोल प्लाजा तक राष्ट्रीय राजमार्ग 27 के ऊपर खाली वाहन का पार्किंग एवं ठहराव प्रतिबंधित है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:92 साल बाद पूर्णिया भरेगा उड़ान, PM मोदी करेंगे उद्घाटन; 1933 व 1963 की चर्चा

प्रधानमंत्री की रैली में आने वालों के लिए 15 जगहों पर पार्किंग स्थल:-

पीएम नरेंद्र मोदी की सभा में आने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्णिया में कुल 15 जगहों पर पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। इनमें नवनीत केडिया का भूखंड, दमका चौक खुशी इंटरप्राइजेज, नेक्सा शोरूम के पुरब एवं पश्चिम में, निर्मला पेट्रोल पंप के सामने झुन्नु जायसवाल का कैंपस, रेनॉ शोरूम के पास, स्टील प्लांट कैंपस, सर्विस लेन एवं मेन लेन के बाएं तरफ बारसोनी टोल प्लाजा से डंगराहा (बायसी) तक

जायसवाल धर्मकांटा के पास अररिया रोड, कांती फूड शॉप के सामने वाले भूखंड, वीरू का कैंपस काठपुल के पास, वीरेंद्र का कैंपस काठपुल के पास, प्रितम कुमार का कैंपस (सुरक्षित), आईटीआई कॉलेज कैंपस एवं ग्राउंड (सुरक्षित), झुन्नु जायसवाल का कैंपस रानीबाड़ी (ड्यूटी पर तैनात सरकारी पदाधिकारी के लिए) एवं गुलाबबाग मार्केटिंग यार्ड शामिल है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।