Purnea Airport to Kolkata in 70 minutes Indigo flight from 15 September Ticket booking open पूर्णिया से 70 मिनट में कोलकाता, 15 सितंबर से शुरू होगी इंडिगो की फ्लाइट; टिकट बुकिंग चालू, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पूर्णिया से 70 मिनट में कोलकाता, 15 सितंबर से शुरू होगी इंडिगो की फ्लाइट; टिकट बुकिंग चालू

इंडिगो एयरलाइन्स पूर्णिया एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए 15 सितंबर से फ्लाइट शुरू करने जा रहा है। इसकी टिकट बुकिंग शुरू हो गई है। पूर्णिया से कोलकाता का सफर महज 70 मिनट में पूरा किया जा सकेगा। 

Tue, 9 Sep 2025 02:48 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली/पूर्णिया
share
पूर्णिया से 70 मिनट में कोलकाता, 15 सितंबर से शुरू होगी इंडिगो की फ्लाइट; टिकट बुकिंग चालू

बिहार के पूर्णिया एयरपोर्ट से अहमदाबाद के बाद कोलकाता के लिए भी विमान सेवा शुरू करने का ऐलान हो गया है। इंडिगो एयरलाइन्स ने पूर्णिया से कोलकाता की फ्लाइट टिकट बुकिंग शुरू कर दी है। इंडिगो दोनों शहरों के बीच सप्ताह में तीन दिन सीधी उड़ान संचालित करेगा। 15 सितंबर से इसकी शुरुआत होने जा रही है। बिहार के पूर्णिया से पश्चिम बंगाल के कोलकाता के बीच का सफर महज 70 मिनट में पूरा हो सकेगा।

इंडिगो एयरलाइन्स की ओर से मंगलवार को जारी बयान में कहा गया कि पूर्णिया और कोलकाता के बीच फ्लाइट सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को संचालित की जाएगी। इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 7924 दोपहर 12.30 बजे पूर्णिया एयरपोर्ट से रवाना होगी और दोपहर 1.40 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में उड़ान संख्या 6ई 7925 दोपहर ढाई बजे कोलकाता एयरपोर्ट से रवाना होगी और दोपहर 3.40 बजे पूर्णिया पहुंच जाएगी।

पूर्णिया से कोलकाता फ्लाइट किराया कितना है?

इंडिगो एयरलाइन्स ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर पूर्णिया-कोलकाता रूट पर फ्लाइट टिकट बुकिंग शुरू कर दी है। वेबसाइट पर 15 सितंबर से इसका टिकट उपलब्ध दिखा रहा है। पूर्णिया से कोलकाता का न्यूनतम किराया 3115 रुपये है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पूर्णिया एयरपोर्ट बनकर तैयार, पीएम नरेंद्र मोदी से पहले नीतीश कुमार करेंगे दौरा

इससे पहले विमानन कंपनी स्टार एयर ने पूर्णिया एयरपोर्ट से अहमदाबाद के लिए फ्लाइट शुरू करने का ऐलान किया था। पूर्णिया से अहमदाबाद की फ्लाइट बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। इसे भी सप्ताह में तीन दिन चलाया जाएगा। जल्द ही पूर्णिया एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई जैसे अन्य शहरों के लिए भी उड़ानें शुरू होने वाली हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पूर्णिया से अहमदाबाद की फ्लाइट 15 सितंबर से, टिकट बुकिंग शुरू; जानें किराया

15 सितंबर को उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

पूर्णिया एयरपोर्ट बनकर तैयार हो गया है। 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। पूर्णिया हवाई अड्डा के रूप में बिहार को चौथा एयरपोर्ट मिल जाएगा। इसके शुरू होने से समूचे सीमांचल क्षेत्र और सीमावर्ती पश्चिम बंगाल एवं नेपाल के क्षेत्रों को भी हवाई सेवा का लाभ मिलेगा।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।