Airport Vande Bharat new railway line PM Narendra Modi will give many projects from Purnia एयरपोर्ट, वंदे भारत और नई रेल लाइन; पूर्णिया से बिहार को कई प्रोजेक्ट देंगे पीएम मोदी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

एयरपोर्ट, वंदे भारत और नई रेल लाइन; पूर्णिया से बिहार को कई प्रोजेक्ट देंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को पूर्णिया में जनसभा करेंगे। इस दौरान वे पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन और रेलवे लाइन का भी शुभारंभ करेंगे।

Wed, 3 Sep 2025 05:37 PMJayesh Jetawat लाइव हिन्दुस्तान, पूर्णिया/अररिया
share
एयरपोर्ट, वंदे भारत और नई रेल लाइन; पूर्णिया से बिहार को कई प्रोजेक्ट देंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी साल में एक बार फिर बिहार दौरे पर आने वाले हैं। पीएम की 15 सितंबर को पूर्णिया में रैली है। यहां से वे पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करने के साथ ही राज्य को नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन, नई रेल लाइन समेत कई प्रोजेक्ट शुरू करेंगे। पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पूर्णिया एयरपोर्ट एवं सदर थाना क्षेत्र के शीशाबाड़ी चौक स्थित एसएसबी कैंपस में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहेंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम में पूर्णिया एयरपोर्ट से विमान सेवा की विधिवत शुरुआत करेंगे। एयरपोर्ट का काम अंतिम चरण में है। 5 सितंबर तक अंतरिम टर्मिनल का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। दूसरे अन्य निर्माण कार्यों को भी 10 सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। पूर्णिया एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई समेत देश भर के अन्य शहरों के लिए सीधी उड़ान संचालित होगी। इसका लाभ सीमांचल के पूर्णिया, अररिया, कटिहार, किशनगंज के अलावा पश्चिम बंगाल एवं नेपाल के सीमावर्ती इलाके में रहने वाले लोगों को भी मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पूर्णिया एयरपोर्ट से फ्लाइट की बुकिंग शुरू,इंडिगो और स्टार एयर को मिली है मंजूरी

पूर्णिया से पटना तक वंदे भारत एक्सप्रेस चालू होगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को पूर्णिया से पटना के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन भी शुरू करेंगे। इस ट्रेन की लंबे समय से मांग की जा रही है। यह ट्रेन पटना के पाटलिपुत्र जंक्शन होकर दानापुर तक चलाई जाएगी। इस सेमी हाई स्पीड ट्रेन को अररिया जिले के जोगबनी से पूर्णिया होते हुए चलाने पर विचार भी किया जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पूर्णिया एयरपोर्ट दुनिया के एविएशन मैप पर दर्ज, आईएटीए कोड तय;टिकट बुकिंग कब से

सीमांचल में नई रेल लाइन का लोकार्पण

पीएम मोदी आगामी बिहार दौरे में सीमांचल क्षेत्र में नई रेल लाइन का उद्घाटन भी करेंगे। अररिया से सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री 15 सितंबर को अररिया-गलगलिया रेल लाइन का शुभारंभ भी करेंगे। बता दें कि यह रेल लाइन शुरू होने से अररिया और किशनगंज जिले के लोगों को फायदा होगा। साथ ही बिहार और पश्चिम बंगाल के बीच कनेक्टिविटी भी बढ़ जाएगी।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।