PM Narendra Modi says returned to Bihar after delivering promises made in Madhubani eliminated Terrorists Op Sindoor मधुबनी में दिया वचन पूरा करके बिहार आया हूं; पीएम मोदी बोले- आतंकी ठिकानों को खंडहर बना दिया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मधुबनी में दिया वचन पूरा करके बिहार आया हूं; पीएम मोदी बोले- आतंकी ठिकानों को खंडहर बना दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिक्रमगंज की रैली में कहा है कि उन्होंने आतंकियों को मिट्टी में मिलाने का जो वादा मधुबनी में किया था, उसे पूरा करने के बाद बिहार आए हैं।

Fri, 30 May 2025 12:15 PMRitesh Verma लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
मधुबनी में दिया वचन पूरा करके बिहार आया हूं; पीएम मोदी बोले- आतंकी ठिकानों को खंडहर बना दिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काराकाट लोकसभा क्षेत्र के बिक्रमगंज में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पहलगाम हमले के बाद आतंकियों को मिट्टी में मिलाने का जो वादा वो मधुबनी में करके गए थे, उसे पूरा करने के बाद बिहार आए हैं। रोहतास जिले के बिक्रमगंज में प्रधानमंत्री ने लगभग 50 हजार करोड़ रुपये की परियाजनों के उद्घाटन और शिलान्यास के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आतंकवादियों के ठिकानों को खंडहर बना दिया गया है। ऑपरेशन सिंदूर का नाम लिए बिना पीएम मोदी ने कहा कि ये नया भारत है।

पीएम मोदी ने कहा- “प्राण जाए पर वचन ना जाए। यानी एक बार वचन दे दिया तो वो पूरा होकर ही रहता है। प्रभु राम की यह रीति, नए भारत की नीति बन गई है। देश को वचन दिया था, बिहार की धरती पर। आंख में आंख में मिलाकर हमने कह दिया था। आतंकियों के ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया जाएगा। बिहार की धरती पर मैंने कहा था, उन्हें कल्पना से भी बड़ी सजा होगी। आज जब मैं बिहार आया हूं तो अपने वचन पूरा करने के बाद आया हूं। हमारी सेना ने उनके ठिकानों को खंडहर में बदल दिया है। भारत की बेटियों की सिंदूर की शक्ति क्या होती है, ये पाकिस्तान ने भी देखा और दुनिया ने भी देखा।”

PM Modi in Bihar LIVE: ऑपरेशन सिंदूर तरकस का एक ही तीर है, पीएम मोदी ने बिहार से फिर पाकिस्तान को चेताया

बता दें कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी थी जिसमें कुछ स्थानीय लोगों के अलावा ज्यादातर देश के दूसरे राज्यों से आए पर्यटक शामिल थे। पीएम मोदी 24 अप्रैल को मधुबनी आए थे और तब हिन्दी के साथ-साथ अंग्रेजी में भी दुनिया भर के देशों के नेताओं को संबोधित करते हुए कहा था कि पहलगाम हमले के दोषी आतंकियों और साजिश रचने वालों को उम्मीद से बड़ी सजा दी जाएगी और बचे-खुचे आतंकियों को भी मिट्टी में मिला दिया जाएगा।

बिक्रमगंज से शाहाबाद की 22 सीटें साध रहे मोदी, 2020 के चुनाव में एनडीए को मिली थी करारी हार

सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत 7 मई को पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर और पाकिस्तान में कई आतंकी ठिकानों को मिसाइलें मारकर ध्वस्त कर दिया था। हमले में कई आतंकी मारे गए, जिसमें जैश-ए-मोहम्मद का ट्रेनिंग चीफ याकूब युगल भी था। याकूब के जनाजे में शामिल पाकिस्तानी सेना के अफसरों की तस्वीर सामने आने के बाद आतंकियों के साथ उसकी सांठगांठ दुनिया के सामने आ गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोदी की सभा में बोले नीतीश;जून तक हर घर बिजली, हर घर नल का जल, हर घर शौचालय
ये भी पढ़ें:चिराग पासवान लड़ेंगे विधानसभा चुनाव? दिया बड़ा संकेत
ये भी पढ़ें:फ्रस्ट्रेट नहीं हों,बीपी ना बढाएं;पीएम के बिहार दौरे पर विपक्ष को बीजेपी का ताना
ये भी पढ़ें:टिकट न मिले तो धैर्य रखें, बूथ मजबूत करें; पीएम ने बिहार के नेताओं को दिया मंत्र
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।