Will Chirag Paswan contest bihar assembly elections LJP RV conducting survey चिराग पासवान लड़ेंगे विधानसभा चुनाव? लोजपा करा रही सर्वे; बोले- बड़े नेता लड़ते हैं तो फायदा होता है, Bihar Hindi News - Hindustan
More

चिराग पासवान लड़ेंगे विधानसभा चुनाव? लोजपा करा रही सर्वे; बोले- बड़े नेता लड़ते हैं तो फायदा होता है

हाजीपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा का पार्टी का फैसला होगा तो अवश्य लड़ेंगे।

Fri, 30 May 2025 10:30 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, हाजीपुर
share
चिराग पासवान लड़ेंगे विधानसभा चुनाव? लोजपा करा रही सर्वे; बोले- बड़े नेता लड़ते हैं तो फायदा होता है

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है पार्टी इसके लिए सर्वे करा रही है। किसी पार्टी के बड़े नेता चुनाव लड़ते हैं तो गठबंधन को भी फायदा होता है। चिराग पासवान पहले भी इस बात के संकेत दे चुके हैं। हाजीपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने विधानसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर मना नहीं किया। पटना में उन्हें सीएम बनाने की मांग वाले पोस्टर भी लगाए जा चुके हैं।

लोजपा आरवी के सुप्रीमो और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान गुरुवार को हाजीपुर पहुंचे थे। क्षेत्र की जनता से मुलाकात के बाद उन्होंने मीडिया कर्मियों से बात की। जब उनसे पूछा गया कि क्या विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। इस पर उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से यह तय किया जाता है तो वे अवश्य लड़ेगे। अभी पार्टी इसके लिए सर्वे करा रही है। वे खुद कोई निर्णय नहीं लेंगे लेकिन पार्टी जनों का फैसला होगा तो वे पीछे नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि बड़े नेता चुनाव लड़ते हैं तो पार्टी और गठबंधन दोनों को फायदा होता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में CM पद की वैकेंसी नहीं, राज्य में जल्द आऊंगा; नीतीश से मिलकर बोले चिराग
ये भी पढ़ें:पटना में सीएम नीतीश और चिराग पासवान की मुलाकात, बिहार के विकास पर चर्चा

इससे पहले चिराग पासवान ने कई मौकों पर कहा कि उनकी रुचि बिहार की राजनीति में ज्यादा है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता की भलाई और बिहार का विकास उनकी राजनीति का मुख्य मुद्दा है। लोजपा आरपी सुप्रीमो बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट अभियान भी चला रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने बिहार के सीएम नीतीश कुमार से उनके आवास पर जाकर मुलाकात की और राज्य के हित के मुद्दों पर चर्चा की। पार्टी का कार्यकारिणी की बैठक में तय किया गया कि चिराग पासवान की भूमिका बड़ी होगी और दलित नेता के बदले बहुजन के नेता के रूप में उनकी छवि विकसित की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खुलकर खेलने लगे चिराग, NDA में रहेंगे और अलग से बहुजन भीम सम्मेलन भी करेंगे
ये भी पढ़ें:सांसदी छोड़ विधायक बनेंगे चिराग पासवान? बोले- विधानसभा चुनाव लड़ना चाहता हूं

चिराग पासवान को बिहार का सीएम बनाने की भी बात भी उनकी पार्टी के अंदर से उठती है। लेकिन चिराग पासवान कह चुके हैं कि 2025 का विधानसभा चुनाव नीतीश के नेतृत्व में एनडीए लड़ेगी और यहां सीएम पद की कोई वैकेंसी नहीं है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।