Dont get frustrated dont increase blood pressure BJP excited by PM Modi Bihar visit taunts opposition फ्रस्ट्रेट नहीं हों, बीपी ना बढाएं; पीएम मोदी के बिहार दौरे से उत्साहित बीजेपी का विपक्ष को ताना, Bihar Hindi News - Hindustan
More

फ्रस्ट्रेट नहीं हों, बीपी ना बढाएं; पीएम मोदी के बिहार दौरे से उत्साहित बीजेपी का विपक्ष को ताना

बीजेपी प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि विपक्ष के साथियों को बिहार को पीएम मोदी की सौगात देख फ्रस्ट्रेट होकर अपना बीपी नहीं बढ़ाना चाहिए।

Fri, 30 May 2025 09:16 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
फ्रस्ट्रेट नहीं हों, बीपी ना बढाएं; पीएम मोदी के बिहार दौरे से उत्साहित बीजेपी का विपक्ष को ताना

विधानसभा चुनाव से पहले और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय बिहार दौरे से भारतीय जनता पार्टी और एनडीए में गजब का उत्साह है। बीजेपी बिहटा एयरपोर्ट, पटना एयरपोर्ट पर नए टर्मिनल भवन और अन्य योजनाओं की झलक दिखाकर विपक्ष पर ताने कस रहा है। बीजेपी प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि विपक्ष के साथियों को फ्रस्ट्रेट होकर अपना बीपी नहीं बढ़ाना चाहिए।

प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है किये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकास यात्रा है। बिहार को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने के लिए और राष्ट्रीय गौरव और आत्म सम्मान बढ़ानें के लिए। जो विपक्षी इसमें राजनीति खोजते हैं उनको भारी निराशा हो रही है। इसलिए विपक्ष बौखला रहा है। पटना एयरपोर्ट का नया टर्मिनल देखकर किसका सीना गर्व से चौड़ा नहीं होगा? बिहटा में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनने जा रहा है, इस खबर को सुन विपक्ष को धक्का लगा हैं उनका दिल निराशा के गर्त में डूब रहा है। नबीनगर में इतना बड़ा पावर प्रोजेक्ट तैयार होने जा रहा है। ये तो समग्र बिहार के विकास का ध्वजवाहक बनेगा। जब देश की विजय हो रही हो, केंद्र बिहार पर मेहरबान हो रहा हो। विपक्ष के नेताओं से अनुरोध है, फ्रस्ट्रेट नहीं होना है, BP नहीं बढ़ाना है। एक ही इलाज है खुश होइए। आइए बिहार की तरक्की में भागीदार बनाए हमारे साथ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिक्रमगंज से शाहाबाद की 22 सीटें साध रहे मोदी, 2020 में एनडीए को मिली थी हार
ये भी पढ़ें:मोदी को पटना में उड़ा दिया जाएगा, PM को धमकी से हड़कंप; मैसेज भेजने वाला अरेस्ट

आज प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी सासाराम के बिक्रमगंज में रैली को संबोधित करेंगे जहां पांच लाख लोगों के लिए व्यवस्था की गयी है। पीएम प्रदेश को 48 हजार करोड़ से ज्यादा की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और सीएम नीतीश कुमार भी पीएम के साथ होंगे। शाहाबाद में पीएम के स्वागत की भव्य तैयारी की गयी है। यहां से वे शाहाबाद की 22 सीटों को साधने की कवायद करेंगे जहां पिछले चुनाव में एनडीए को हार मिली थी। 444 एकड़ के मैदान में रैली के लिए सुरक्षा के लिए दस हजार से अधिक पुलिस बलों और दंडाधिकारियों की तैनाती की गयी है। पीएम ने बीती रात राजभवन में बिताया और बिहारी व्यंजन का स्वाद लिया। सुबह उन्होंने योगा भी किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पीएम मोदी ने राजभवन में किया डिनर, भोजन में परोसे गए बिहारी व्यंजन
ये भी पढ़ें:पीएम आज बिक्रमगंज से बिहार को 48500 करोड़ की सौगात देंगे, नीतीश भी रहेंगे साथ
ये भी पढ़ें:पीएम मोदी की बैठक में नीतीश पर नहीं हुई चर्चा, जायसवाल ने बताया क्या बात हुई
ये भी पढ़ें:जाना था राजभवन, अचानक बदला प्लान; विजय सिन्हा के बेटे की सगाई में पहुंचे PM मोदी
ये भी पढ़ें:पटना में रोड शो के बाद मोदी की बैठक, सिन्हा के बेटे-बहू को आशीर्वाद भी दिया
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।