Nitish said in PM Modis rally by June every house will have electricity tap water and toilet जून तक हर घर में बिजली, नल का जल और शौचालय हो जाएगा; मोदी की रैली में नीतीश का ऐलान, Bihar Hindi News - Hindustan
More

जून तक हर घर में बिजली, नल का जल और शौचालय हो जाएगा; मोदी की रैली में नीतीश का ऐलान

नीतीश कुमार ने कहा कि जून 2025 तक हर घर नल जल, और हर घर शौचालय का काम पूरा हो जाएगा।

Fri, 30 May 2025 11:39 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, सासाराम
share
जून तक हर घर में बिजली, नल का जल और शौचालय हो जाएगा; मोदी की रैली में नीतीश का ऐलान

सासाराम के बिक्रमगंज में पीएम मोदी की जनसभा में बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि प्रधानमंत्री आज यहां पहुंचे हैं। इस अवसर पर मैं उनका स्वागत करता हूं प्रधानमंत्री आज कई परियोजनाओं का उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे जिसमें सड़क, बिजली, रेल, पुलों का निर्माण जैसे जनहित के कार्य शामिल हैं। इनकी कुल लागत 48500 करोड़ होगी। इन योजनाओं का निर्माण से बिहार को काफी फायदा होगा। इसके लिए प्रधानमंत्री महोदय का बहुत-बहुत अभिनंदन और धन्यवाद। उन्होंने कहा कि जून 2025 तक हर घर नल जल, और हर घर शौचालय का काम पूरा हो जाएगा।

नीतीश कुमार ने कहा कि जब हम लोगों की सरकार बनी तो जनता दल यू और बीजेपी ने मिलकर 2005 में सरकार बनाई उसके पहले की सरकारों ने कोई काम नहीं किया महिलाओं के लिए तो कुछ नहीं किया लेकिन जब हम लोग आए तो महिलाओं को काफी आगे बढ़ाया हम लोग राष्ट्र के विकास में लगे हुए हैं।

हम लोगों ने शिक्षा के क्षेत्र में स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी काम किया। चुनाव और नौकरी में महिलाओं को आरक्षण देकर आगे बढ़ाया। सात निश्चय के अंतर्गत हम लोगों ने हर घर तक बिजली और पानी पहुंचा और सड़कों से जोड़ने का काम किया। अभी हाल में कुछ नए घर बना रहे हैं उनके लिए भी रास्ता का प्रबंध कर रहे हैं। इसी साल जून महीने तक हर घर नल जल और हर घर शौचालय का काम पूरा हो जाएगा।

जब हम लोगों की सरकार बनी तो जनता दल यू और बीजेपी ने मिलकर 2005 में सरकार बनाई उसके पहले की सरकारों ने कोई काम नहीं किया महिलाओं के लिए तो कुछ नहीं किया लेकिन जब हम लोग आए तो महिलाओं को काफी आगे बढ़ाया हम लोग राष्ट्र के विकास में लगे हुए हैं।

हम लोगों ने शिक्षा के क्षेत्र में स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी काम किया। चुनाव और नौकरी में महिलाओं को आरक्षण देकर आगे बढ़ाया। सात निश्चय के अंतर्गत हम लोगों ने हर घर तक बिजली और पानी पहुंचा और सड़कों से जोड़ने का काम किया। अभी हाल में कुछ नए घर बना रहे हैं उनके लिए भी रास्ता का प्रबंध कर रहे हैं। इसी साल जून महीने तक हर घर नल जल और हर घर शौचालय का काम पूरा हो जाएगा

सात निश्चय पार्ट 2 पर भी तेजी से कम हो रहा है। युवक युवतियों को रोजगार और शिक्षा दी जा रही है। सरकार जनता के बीच जाकर काम कर रही है। 50000 करोड़ की लागत वाली 430 योजनाओं की स्वीकृति इस दौरान दी गई। प्रधानमंत्री जी बिहार के विकास के लिए काफी कम हो रहा है। 2025 के बजट खेल में भी उन्होंने बिहार को बहुत कुछ दिया। मखाना बोर्ड. पश्चिमी कोसी नहर के लिए वित्तीय सहायता जैसी सौगातें दी। इनके सहयोग से बिहार में खेलो इंडिया का आयोजन हो सका। खुशी की बात है कि हाल ही में केंद्र सरकार ने जाति आधारित जनगणना करने का भी निर्णय लिया है।

नीतीश कुमार ने कहा कि दूसरी पार्टी के लोग और बंद बोल रहा है। पहले कुछ नहीं किया हम लोगों ने कितना बड़ा काम किया यह याद रखिएगा। बिहार को इनसे कितना ज्यादा फायदा हो रहा है। हम यही कहेंगे प्रधानमंत्री जी का बहुत-बहुत आभार और धन्यवाद और बिहार बार-बार आने के लिए उनको नमन करते हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।